फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: कोरोना से बचाव के लिए अपनाएं ये पांच घरेलू नुस्खे, डायटिशियन भी दे रहे हैं खास सलाह

Sun, 05 Apr 2020 09:16 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
कोरोनावायरस टिप्स: इनसेट में डायटिशियन पद्ममिनी शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या ग्यारह हो गई है। इसमें बस्ती में पांच, जिनमें एक की मौत हो गई है और छह महराजगंज में कोरोना से संक्रमित लोग मिले हैं। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि लोग अपने घरों में ही रहें। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में डायटिशियन पद्ममिनी शुक्ला बताती हैं कि घर में रहने के दौरान इन पांच घरेलू नुस्खे से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोनावायरस टिप्स: chyawanprash
आंवले का च्यवनप्राश
आंवले का च्यवनप्राश शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें कई प्रकार की जड़ी बूटियां मिलाई जाती हैं, जिससे लोगों के शरीर में ऊर्जा आती है। इसके रोज सेवन करने से संक्रमण का खतरा कम होता है। अगर किसी को मधुमेह है तो वह बिना शुगर वाला च्यवनप्राश भी खा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोनावायरस टिप्स: हल्दी वाला दूध - फोटो : अमर उजाला
दूध में हल्दी डालकर पीएं
दूध में हल्दी में मिलाकर पीने से कई प्रकार की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी ठीक रहता है। हल्दी में किसी भी प्रकार के वायरस को खत्म करने की क्षमता होती है। गर्म दूध में हल्दी डालकर पीने से सर्दी-खांसी जैसी समस्या नहीं होती है।

4 of 6
कोरोनावायरस टिप्स: सांकेतिक तस्वीर।
हर्बल
बीते दिनों आयुष मंत्रालय ने भी बताया था कि कोरोना से लड़ने के लिए हर्बल चाय कारगर साबित हो सकती है। इसमें तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक डालकर बनाने पर यह शरीर को एक नई ऊर्जा देती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा हमेशा पानी को गर्म करके पीते रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
कोरोनावायरस टिप्स: खांसी - फोटो : सांकेतिक चित्र
सूखी खांसी का करें इलाज
घर में किसी भी शख्स को अगर सूखी खांसी की शिकायत है तो उसे तुरंत पुदीने की ताजा पत्ती और अजवाइन को पानी में खौलाकर भांप दें। इससे शरीर को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं अगर गले में खराश है तो शहद के साथ लौंग खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोनावायरस टिप्स: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े काम का योग
योग करने से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है, इससे मानसिक शांति भी मिलती है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज कम से कम 30 मिनट योग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें