फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: घर में ही उगा दी पांच तरह की सब्जियां, लॉकडाउन में आप भी कर सकते हैं ये काम

Wed, 08 Apr 2020 09:42 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
बेहतर स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में ताजा सब्जियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अब लॉकडाउन में समय मिला है तो बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा की बगिया हरी-भरी हो गई है और उसमें खूब सब्जियां उग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
सरकारी आवास की खाली जमीन में उन्होंने चारों तरफ बैगन, फ्रेंच बींस, टमाटर, पत्ता गोभी और हरी मिर्च उगाई है। खुद तो इनका सेवन कर ही रहे हैं। जरूरत होने पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दूसरों को भी दे रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सरकारी आवास में करीब 100 वर्ग मीटर खाली मैदान में ही सब्जियों की खेती की है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
पहले अधिक समय नहीं मिल पाता था। इस कारण बहुत ध्यान नहीं दे पाता था। पत्नी ही सुबह, शाम देखरेख करती थीं। लॉकडाउन हुआ तो समय मिल गया। इसका फायदा उठा रहे हैं। अब सब्जियों की खेती को बढ़ा रहे हैं। जो सब्जियां पहले से तैयार हैं, उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। नई सब्जियां भी आने वाली हैं। हर दूसरे से तीसरे दिन आठ से दस गोभी के फूल आसपास के लोगों को दे देते हैं। ऐसे में उन्हें सब्जी के लिए बहुत परेशान नहीं होना पड़ता।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
खाली मैदान ही नहीं, घर की खराब बाल्टियों को बना दी क्यारी
अधीक्षण अभियंता खराब बाल्टियों में मिट्टी डालकर सब्जी उगाते हैं। तेल के पीपे (टीन का डब्बा) , लकड़ी की पटरियों का भी प्रयोग कर लेते हैं। बस इनके नीचे दो चार छेद कर देते हैं। इससे सिंचाई आसान हो जाती है। ऐसे में टमाटर, गोभी की सब्जियां आसानी से उगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
एक महीने में प्याज, धनिया भी हो जाएगा तैयार
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभी फिलहाल काम चलाने के लिए पर्याप्त सब्जियां उपलब्ध हैं। एक महीने बाद प्याज और धनिया भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें