गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
लोगों ने क्या कहा
ये तो कुछ भी नहीं है। ज्यादा बरसात हुई तो करीब 20 घरों के लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। यहां पर पानी निकलने की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
- सलीम अहमद, घोषीपुर
बारिश होने पर मोहल्ले की सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे राहत नहीं मिल पा रही है। नाला तो बनाया जा रहा है, लेकिन जब तक काम नहीं पूरा होगा। तब हालत ऐसे ही रहेंगे।
-अभिषेक कुमार, बुद्ध विहार काॅलोनी
बारिश होने के बाद से ऐसे हालात बने हुए हैं। नालों की सफाई तो हुई है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं नजर आ रहा है।-
सुग्रीव कुमार, कान्हा उपवन नगर
हमारे मोहल्ले में जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है। अभी तेज बरसात होगी तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
-आलोक सिंह, दाउदपुर