फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: ठंड में परेशान हो गए अभ्यर्थी, तस्वीरों में देखें ऐसे काटा समय

Sun, 20 Dec 2020 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
police exam - फोटो : अमर उजाला।
उप्र पुलिस में फायरमैन, जेल वार्डर, घुड़सवार के लिए हुई सिपाही परीक्षा में शनिवार को 17776 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 12512 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं रविवार को भी कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थी सड़क पर ठिठुरते मिले।
विज्ञापन

2 of 5
police exam - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 30 हजार 288 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लेने एसएसपी जोगेंद्र कुमार खुद ही पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
police exam - फोटो : अमर उजाला।
दो दिन होने वाली परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह दस से बारह और फिर दो से चार बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा, चार पुरुष और चार महिला सिपाही की ड्यूटी लगी।



 

4 of 5
police exam - फोटो : अमर उजाला।
बाहर से आए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। बाहर से आने वाले लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। रेलवे स्टेशन व बस अड्डा पर भी बड़ी संख्या में फोर्स मुस्तैद रही। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
police exam - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में पहुंचे अभ्यर्थियों को वापसी में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। देर शाम तक अभ्यर्थी बस स्टेशनों पर बस की तलाश में भटकते रहे। रोडवेज के जिम्मेदार भी अभ्यर्थियों की व्यवस्था में लगे हुए थे। स्टेशन प्रबंधकों से अभ्यर्थियों की हल्की नोकझोंक भी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें