फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA के खिलाफ गोरखपुर में जमकर की थी पत्थरबाजी, अब संपत्ति से होगी वसूली

Thu, 12 Mar 2020 12:25 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सीएए के विरोध में पत्थरबाजी करते उपद्रवी। file - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ  उपद्रव करने वालों को लेकर शासन स्तर पर मामला गरमाने के बाद अब जिले में भी सख्ती तेज हो गई है। तय समय में नोटिस का जवाब नहीं देने पर अब प्रशासन ने सभी आठ उपद्रवियों की संपत्ति से नुकसान की वसूली करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक उपद्रवी से 11250 रुपये वसूले जाएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक सभी उपद्रवी घर छोड़कर फरार हैं। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि जल्द ही सभी उपद्रवियों को आरसी जारी कर उनकी संपत्ति से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में भी हिंसक प्रदर्शन। फाइल - फोटो : अमर उजाला
सीएए के खिलाफ  20 दिसंबर को नखास और उसके आस-पास हुए उपद्रव के दौरान सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान का आंकलन करने के लिए डीएम ने एडीएम (फाइनेंस) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 90 हजार का नुकसान आंका था। इसमें 49500 रुपये की सार्वजनिक संपत्ति और 40500 की निजी संपत्ति का नुकसान शामिल है।

4 of 5
आरोपियों के पोस्टर के साथ पुलिस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
साक्ष्यों समेत पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर क्षति की वसूली के लिए एडीएम (सिटी) ने आठ उपद्रवियों को नोटिस दिया था। मौके पर किसी उपद्रवी के नहीं मिलने पर सभी के घरों पर नोटिस चस्पा कर दी गई थी। सभी से 11250 रुपये वसूले जाएंगे। नोटिस के बाद अभी तक सिर्फ कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर निवासी जैद पुत्र इरशाद ने ही जवाब दाखिल किया है। उसकी भी दलीलों से प्रशासन संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CAA Protest - फोटो : अमर उजाला
इन्हें जारी हुआ था नोटिस
बेनीगंज कोतवाली निवासी शादाब खां पुत्र झीनक, रहमत नगर राजघाट के अर्सियान अंसारी पुत्र इसराज, खूनीपुर कोतवाली के जैद पुत्र इरशाद, खूनीपुर के ही शहबाज पुत्र फैयाज, पहाड़पुर राजघाट के इमरान पुत्र जग्गन, मियां बाजार कोतवाली के अकीब पुत्र अख्तर, खूनीपुर कोतवाली के सलमान पुत्र अब्दुल व एक अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें