गोरखपुर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में ब्रह्मपुर निवासी रामानुज दुबे के परिवार पर कोरोना कहर बनकर गिरा है। इस बीमारी से संक्रमित होकर पहले रामानुज के छोटे बेटे की जान चली गई और बेटे के सदमे में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं उनका बड़ा बेटा भी संक्रमित है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह साल रामानुज के परिवार के लिए विपत्तियों भरा रहा है। एक महीने पहले ही उनके बड़े बेटे की पत्नी का लीवर खराब हो गया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
यह सदमा किसी तरह परिवार के लोगों ने सहा ही था कि अब कोरोना कहर बनकर टूटा है। उनके 28 वर्षीय बेटे को सप्ताह भर पहले ही सर्दी, बुखार की शिकायत थी। जांच हुई तो कोरोना संक्रमित मिले। परिजनों ने 18 अप्रैल को मोहद्दीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 22 अप्रैल की रात में उसकी मौत हो गई।
4 of 5
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
पिता रामानुज दुबे शुगर व बीपी के मरीज थे। बेटे की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए और 24 अप्रैल की रात में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 48 घंटे के भीतर परिवार के दो सदस्यों की मौत से दुबे परिवार टूट गया है।