फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पति और बेटे की मौत से बदहवास हुई महिला, बोली- 'उजड़ गया मेरा पूरा संसार'

Tue, 20 Apr 2021 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
आग की घटना के बाद जुटे लोग व रोती-बिलखती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर में सोमवार को डंठल में लगी आग से कोहराम मच गया। धुंध और आग में फंसकर गोरखपुर जिले के गजपुर निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र जिंदा जल गए। बाइक और सवार इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। सीओ अंबिका प्रसाद ने बाइक की चेचिस नंबर से मृतकों की पहचान कराई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृत पिता-पुत्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से सुनकर वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। पति और बेटे को खोने की खबर के बाद महिला बदहवास होकर गिर पड़ी। हृदय विदारक घटना से गोरखपुर जिले के गजपुर और रुद्रपुर में कोहराम मच गया। हर कोई घटना को लेकर नियति को कोस रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
आग की घटना के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गजपुर गांव निवासी गुलाबचंद कसौधन तेल बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। व्यवसाय में उनका बड़ा बेटा विशाल सहयोग कर रहा था। सोमवार को बाप और बेटे रुद्रपुर में कारोबार के सिलसिले में ही निकले थे कि आग की घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

4 of 5
रोती-बिलखती महिला को ढाढस बंधाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
घटनास्थल पर बाप-बेटे की अधजली लाश देख हर कोई सन्न रह गया। मृतक गुलाबचंद की पत्नी कुसुम देवी पति और बेटे के शव की भयावह स्थिति देख बदहवास होकर रोने लगी। वह पति और बेटे के चेहरे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बिलखते हुए बोली कि ये क्या हो गया, मेरा तो पूरा संसार उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग की घटना के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गुलाब के दो बेटों में विशाल बड़ा था। वहीं तीन बेटियां प्रीति, ज्योति, अन्नू और एक नाबालिग बेटा है। परिवार पर टूटे विपत्ति के पहाड़ से सभी लोग मायूस दिखे। गुलाबचंद के व्यवसाय से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर किसी की आंखें भर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें