बारिश में सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे से ही मौसम का मिजाज बदल गया। गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। शनिवार सुबह सात बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ काफी तेज गति से राजस्थान तक पहुंचा है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी की वजह से राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवा काफी तीव्र गति से सक्रिय हो गई और एक टर्फ लाइन राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसकी वजह से बारिश के साथ ओले भी पड़ रहे हैं।