फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंसानियत लहूलुहान...वीडियो बनाते रहे लोग, सड़क पर तड़पता रहा खून से लथपथ युवक; गड़ासे से काटता रहा सिरफिरा

Thu, 22 May 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में बुधवार सुबह पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के एक कर्मचारी ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर तीन सहकर्मियों पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह ऑटो से भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
1 of 10
वायरल हमले के बाद की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में पादरीबाजार से खजांची चौराहे को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क पर हाथ में गड़ासा लेकर दौड़ते हमलावार रविंद्र सोनकर को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी ने बुधवार सुबह 7:30 बजे बीच सड़क पर दौड़ाकर विवेक सिंह पर गड़ासे से 10 पर वार किए। 

इसके बाद तड़पते हुए उन्हें छोड़कर बड़े आराम से भागा। वहीं लोग तमाशाई बनकर दूर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें हमलावर दौड़ाकर मारता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
हमला करने के बाद जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह हैरान कर देने वाला दृश्य तब दिखा, जब खून से लथपथ विवेक सिंह बीच सड़क पर तड़पते हुए उठने का प्रयास कर रहे थे। उनके आस-पास से लगातार गाड़ियां निकल रही थीं और अगल-बगल दुकानों के छिपकर व छतों पर खड़े होकर लोग यह सब देख रहे थे। कोई मदद के लिए नहीं आया। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर अपने पास भी सुरक्षित रखा है। 
विज्ञापन

3 of 10
पीजीएसएस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, पुलिस आरोपी की तलाश में महाराजगंज में दबिश दे रही है। ऑटो चालक को दिखाया गड़ासापूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के तीन कर्मचारियों पर हमला करने के बाद भीड़ के बीच कुछ देर तक आरोपी रविंद्र सोनकर टहलता रहा। थोड़ी देर बात एक सड़क से गुजर रही एक ऑटो को रोका। चालक ने हाथ व कपड़े में खून लगा देखकर ले जाने से इन्कार कर दिया। तब आरोपी ने गड़ासा निकालकर उसे चलने के लिए कहा। जिसे देखकर चालक डर गया और आरोपी को बैठाकर खजांची चौक की तरफ निकला। यह सब कुछ भी वहां खड़े लोग देख रहे थे। 

4 of 10
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज स्थित घर पर पुलिस ने दी दबिश
शाहपुर पुलिस घटना के बाद महराजगंज जिले के बेदौली टोला बनरहिया में आरोपी रविंद्र सिंह के घर पर दबिश दी। परिजनों ने बताया कि रविंद्र के तीन बच्चे हैं। वह घर पर पत्नी व बच्चों को भी हमेशा मारता-पीटता रहता है। रविंद्र चार भाई हैं, उसके तीन भाई भी उससे परेशान रहते हैं। जब भी घर जाता है, उनसे भी लड़ता-झगड़ता है।
 
विज्ञापन

5 of 10
घटना के बाद चर्चा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में सिरफिरे ने तीन सहकर्मियों पर किया गड़ासे से हमला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में बुधवार सुबह पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के एक कर्मचारी ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर तीन सहकर्मियों पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह ऑटो से भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में तीनों कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी विवेक सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट लगने से हालत गंभीर है। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस टीम मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने शाहपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस घायल अर्तनेश्वर राय की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी महराजगंज जिले के बेदौली गांव के टोला बनरहिया निवासी रविंद्र सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

 
विज्ञापन

7 of 10
हमला करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति केंद्र है। इस संस्था में बिहार के सिवान के अर्तनेश्वर राय सहायक कर्मचारी हैं। जौनपुर के विवेक सिंह दो वर्षों से विकलांग बच्चों को पढ़ाने और देखभाल काम करते हैं। जबकि, कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुखल कुमार पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। वहीं आरोपी महराजगंज निवासी रविंद्र सोनकर एक वर्ष से गाय-भैंस की देखभाल कर रहा था।

 

8 of 10
वायरल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह 7:30 के करीब रविंद्र सोनकर ने परिसर में किसी बात को लेकर कर्मचारी विवेक सिंह से हुए विवाद के बाद गड़ासा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। विवेक बचाओ-बचाओ कहते हुए सड़क की तरफ भागे। गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने आरोपी को रोकना चाहा। इसी दौरान आरोपी ने गार्ड के हाथ और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर दिया।

 

9 of 10
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद विवेक सिंह को दौड़ा लिया। अभी वह सड़क पार कर ही रहे थे कि उन्हें पकड़कर बीच सड़क पर पटक दिया। इसके बाद आरोपी ने गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी ऑटो से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को एक निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीजीएसएस के कर्मचारियों को वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने हमला कर घायल कर दिया है। तीनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें