फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो रहे हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं होगी कोई परेशानी

Mon, 14 Dec 2020 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : food poisoning
खराब और संक्रमित भोजन करने के कारण कई बार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो जाते है। फूड प्वाइजनिंग होने का मुख्य कारण किसी भी समय पर और विषाक्त भोजन करना है। इसकी वजह से दस्त, पेट दर्द, उल्टी आने जैसे लक्षण दिखते हैं। इस समस्या से निपटारे के लिए आप कुछ ऐसे खाने को शामिल कर सकते हैं, जो पेट को आराम देने साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गोरखपुर जिला अस्पातल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नारियल पानी में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट और सोडियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं। यह बॉडी का वॉटर लेवल बनाए रखता है और पेट को हल्का रखने में मदद करता है। दही एक तरह की एंटीबायोटिक है, इसे आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें काला नमक और शक्कर डालकर भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लहसुन कम वसा, कम डाइटरी फाइबर और गैर-मसालेदार होता है। इसलिए फूड प्वाइजनिंग के कारण होने वाली मतली, उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़ आदि की समस्या को रोकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी के बीज फूड प्वाइजनिंग लक्षण जैसे कि सीने में जलन, अपच, पेट दर्द, भूख न लगना और दस्त को कम कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से पाचन गुण होते हैं। पेट और आंतों को आाराम पहुंचाते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी में रोगाणुरोधी एजेंट स्टैफिलोकोकस ऑरियस के विकास को रोकते हैं। तुलसी के पत्ते खाद्य जनित रोगाणुओं से संबंधित पेट दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें