फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट गिनते वक्त उंगली जीभ पर लगाना हो सकता घातक, जा सकती है जान

Thu, 19 Mar 2020 02:41 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इन दिनों हर तरफ कोरोना वायरस से लोग डरे हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। कोरोना से बचाव को लेकर बार-बार हाथ धोने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने, खांसते, छीकते समय एक मीटर की दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने आदि सुझाव दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना से सतर्कता बरतते लोग। - फोटो : पीटीआई
तमाम लोग इसे अपना रहे हैं, लेकिन एक सामान्य सी आदत पर अभी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैंक, पोस्ट ऑफिस या सामान्य कामकाज के दौरान अपने नोट गिनने की आदत पर गौर नहीं करते। तमाम लोग हाथ से नोट की गड्डी को पकड़ कर दूसरे हाथ की उंगली अपनी जीभ पर बार-बार लगा लेते हैं। यह आदत न केवल संक्रमित कर सकती है, बल्कि पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को इससे बचान की नसीहत दी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : File
नोटों में ऐसा क्या होता है
वैसे तो हर दिन तमाम लोग नोटों की गिनती करते हैं। नोट तमाम लोगों के हाथ से होकर गुजरते हैं। इससे उन नोटों में संक्रमण के वाहक होते हैं। ऐसे में वायरल इंफेक्शन का खतरा होता है। नोट लंबे समय तक डंप हैं तो नमी के कारण फंगस होने की आशंका भी होती है। क्योंकि आमतौर पर लोग जीप से उंगली को छूकर नोट गिनते हैं। इसलिए इससे संक्रमण फैलने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

4 of 5
- फोटो : Social Media
बैंकों में लगी है नोट गिनने की मशीन
जिले के तमाम बैंकों में नोट गिनने की मशीन लगी है। वहां मशीनों से नोटों की गिनती कर ग्राहकों को दिए जाते हैं। लेकिन बैंकों में ग्राहकों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। काउंटर पर पानी से भीगा फोम नहीं रखा गया है। इससे लोग नोट गिनते वक्त उंगली जीभ से लगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
नोट गिनते वक्त बरतें सावधानी
फिजिशियन डॉ. एएम भाष्कर ने बताया कि जीभ का लार उंगली पर लगाकर लोग अक्सर नोट गिनते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसके परिणाम क्या हो सकते हैं। नोट ऐसी चीज है, जिसे हर प्रकार के व्यक्ति छूते हैं। नोट बीमार व्यक्ति के हाथ में भी पहुंचती है। उनसे नोट गिना तो वायरस नोट पर जरूर जीवित रहेंगे। वही नोट दूसरे के हाथ में पहुंचेगा। अगर वह भी जीभ का लार लगा कर नोट गिनेगा तो बीमारी उसे भी हो सकती है। इसके लिए जब भी नोट गिने तो किसी चीज में पानी लेकर इस्तेमाल करें। अगर हाथ से छुए तो तुरंत सेनिटाइजर से हाथ साफ कर लें, या साबुन से हाथ धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें