डेंगू
- फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर के मध्य तक डेंगू संक्रमण के मामले आ सकते हैं। इस मौसम में जो भी डेंगू के लार्वा पनप कर मच्छर बन गए हैं, वहां अभी कम से चार से पांच सप्ताह तक जीवित रहेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि डेंगू के मामलों में कुछ हद तक गिरावट आई है, लेकिन अभी डेंगू से बचाव की पूरी सावधानी अपनाने की जरूरत है। मौजूदा समय में दिन का तापमान 26 से 27 और रात का पारा 11 से 12 डिग्री के बीच चल रहा है। इस मौसम में लार्वा से डेंगू के नए मच्छर पैदा नहीं होते हैं, लेकिन पहले से पैदा हो चुके मच्छर प्रभाव डालते हैं। क्योंकि, जैसे-जैसे इनका जीवन खत्म होने की कगार पर होता है, वैसे-वैसे ये ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं।