फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जान जोखिम में डालकर रोडवेज में सफर कर रहे यात्री, लोगों ने कहा- 'सुरक्षा के इंतजाम नहीं'

Thu, 17 Dec 2020 10:26 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
परिवहन निगम के गोरखपुर डिपो का रेलवे बस स्टेशन बदहाल है। मूलभूत यात्री सुविधाओं की कमी तो है ही, कोरोना गाइडलाइन की भी पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। 'अमर उजाला' संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि बस स्टेशन पर न शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है न ही शौचालय। सुरक्षा के भी कोई इंतजाम दिखाई नहीं देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
कोविड गाइडलाइन के प्रति बेपरवाह
कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक यात्रियों को मास्क के बिना बस में प्रवेश की अनुमति नहीं है, लेकिन बस अड्डे से लेकर बसों तक में इसका पालन नहीं हो रहा है। न यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है, न ही हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जून में रेलवे बस स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई थी जो अब गायब है।
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षा के इंतजाम नहीं
न मेटल डिटेक्टर है और न ही स्कैनर। कोई क्या सामान ले जा रहा है, इसकी पूछताछ करने वाला कोई नहीं है। जब जिम्मेदारों से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि ज्यादातर बसें रेलवे स्टेशन से यूनिवर्सिटी चौराहे के बीच खड़ी होती हैं। यात्री सड़क पर ही बसों में चढ़ जाते हैं। ऐसे में उन सभी के सामानों की जांच संभव नहीं है।

4 of 7
गोरखपुर बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
सालों पहले लगा आरओ प्लांट कबाड़ में तब्दील
रेलवे बस स्टेशन का भवन जर्जर हो चुका है। सालों पहले पीपीपी मॉडल के तहत इसके निर्माण के लिए प्रोजेक्ट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है, लेकिन अबतक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सालों पहले आरओ प्लांट लगाया लगाया गया था, लेकिन बगैर सेवा दिए ही वह कबाड़ में तब्दील हो चुका है। शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है। बस स्टेशन परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय है, जिसके इस्तेमाल के लिए लोगों को पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
बढ़ गई है रोडवेज की आय
कोरोना संकट के बीच अधिकतर ट्रेनें बंद हैं। ऐसे में इन दिनों रोडवेज की बसों में काफी भीड़ हो रही है। खासतौर पर दिल्ली जाने वाली बसों में तो पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या से रोडवेज को मुनाफा हो रहा है। त्योहारी एवं लगन के सीजन में प्रतिदिन रोडवेज को लगभग एक करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

6 of 7
यात्री विशाल व अजय। - फोटो : अमर उजाला।
यात्री विशाल ने बताया कि बस स्टेशन पर कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। स्टेशन परिसर में न शौचालय की व्यवस्था है और न ही शुद्ध पेयजल की। पानी बाहर से खरीदकर पीना पड़ा।

यात्री अजय ने बताया कि पहले रोडवेज की बस में सफर करने के दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा था, लेकिन अब लोग बिना मास्क के ही सफर कर रहे हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि इन दिनों यात्रियों की भीड़ ज्यादा हो गई है। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने में समस्या आ रही है। निगम की ओर से मेटल डिटेक्टर एवं स्कैनर की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में जांच संभव नहीं हैं। आरओ प्लांट खराब हो चुका है, जल्द ही नया लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें