फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के लिए विवाद: युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Tue, 30 Nov 2021 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रात में डीजे बंद कराने पर बरात में आए युवकों ने किया था जमकर हंगामा, मामला बढ़ने पर रोहित ने डायल-112 पर किया था फोन, आई थी पुलिस।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे विवाद में पीट-पीटकर मार डाला गया रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ ही वह शटरिंग का भी काम करता था। रोहित के पिता हरिश्चंद्र राजगीर का काम करते हैं। रोहित की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरम रामनगर निवासी शेषनाथ सिंह की लड़की का विवाह रविवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में आयोजित था। बारात पीपीगंज से आई थी। रामनगर के विशुनपुरा टोला निवासी रोहित उर्फ राहुल सिंह भी शादी में आए थे। रात में डीजे बंद कराने पर बरात में आए युवक हंगामा करने लगे। मामला बढ़ने पर रोहित ने डायल 112 पर फोन कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक रोहित। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
मौके पर पहुंची पीआरवी ने समझाकर डीजे बंद करा दिया। बारातियों को यह बात नागवार लगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।
रात में 12 बजे रोहित बाइक से घर जाने के लिए निकला था। वह मैरिज हॉल से करीब 500 मीटर दूर पहुंचा था कि विवाद करने वाले युवकों ने उसे घेर लिया और हॉकी व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

4 of 5
मृतक रोहित। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
रोहित की चीख सुनकर बरात में मौजूद गांव के लोग दौड़े। जिससे आरोपी बाइक व कार से पीपीगंज की तरफ भाग निकले। परिजन रोहित को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित हत्याकांड: सीसीटीवी की मदद से खोजे जा रहे हैं आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें आरोपियों की करतूत कैद हो गई है। फुटेज की मदद से पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें