फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू: पूर्व सचिव की पत्नी को नौकर ने उतारा मौत के घाट, रसोई में खुद को लगाई फांसी

Mon, 10 Feb 2020 08:40 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
घटना की सूचना मिलने के बाद घर पर जुटे लोग। इनसेट में मुन्ना कार्की। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल सरकार में पूर्व सचिव रहे अर्जुन कार्की की 50 वर्षीय पत्नी की उनके घर में ही धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मुना कार्की की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के मुताबिक हत्यारा कोई और नहीं घर का नौकर ही है। सीसीटीवी फुटेज में हत्या करते हुए उसे देखा गया है। हत्या के बाद नौकर खुद भी किचन में फंदे से लटककर आत्मा हत्या कर लिया है। पुलिस उसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल सरकार के पूर्व सचिव रहे नेपाल की राजधानी काठमांडू के सनेपा में परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है जिले के अर्जुन कार्की सोमवार को पशुपति नाथ दर्शन करने के लिए गए थे। उनका पांच वर्षीय पुत्र स्कूल गया था और दो बेटियां विदेश में रहती हैं। घर पर 50 वर्षीय पत्नी मुना कार्की और घर पर काम करने वाला नौकर विजय चौधरी 21 निवासी दाबंग जिला नेपाल था।

4 of 5
मुना कार्की की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह तकरीबन 11 बजे पत्नी मुना कार्की पर विजय ने धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद रसोई में कुंडी के सहारे रस्सी से फंदे से लटक गया। चीख-पुकार सुनने के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुना कार्की की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में ललितपुर एसएसपी टेक बहादुर राई ने बताया कि कार्की के घर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसके फुटेज से जानकारी ली जा रही है। फुटेज से नौकर द्वारा गला दबाते हुए देखा जा रहा है। उसके द्वारा प्राणघातक हमला करने का प्रमाण भी मिल रहा है। खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल में मुना को भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है कि हत्या के पीछे वजह क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें