फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल पहले मुख्तार पर लगा था सीएम योगी पर हमला करने का आरोप, अब भूगत रहा अपनी कर्मो की सजा

Wed, 07 Apr 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बाएं सीएम योगी और दाएं मुख्तार अंसारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के आंतक से सब वाकिफ हैं। इसकी कहानी सीएम योगी से भी जुड़ी है। ये घटना साल 2005 की है, उस समय मऊ में दंगे हुए थे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें 16 साल पहले की कहानी...

 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्तार अंसारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उस समय मुख्तार अंसारी खुली गाड़ी में दंगे वाली जगहों पर घूम रहा था। उसी समय मुख्तार पर दंगों को भड़काने का आरोप लगा था। इन दंगों के बाद 2006 में गोरखपुर से तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी को चुनौती दी थी कि वह मऊ दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिलाएंगे। जब वह गोरखपुर से मऊ जिले के लिए निकले तो उन्हें दोहरीघाट में ही रोक दिया गया था।

विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इसके तीन साल बाद 2008 में योगी आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में एलान किया कि वो आजमगढ़ में आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालेंगे। दिन तय हुआ, 7 सितंबर 2008, जगह- डीएवी कॉलेज का मैदान। सीएम योगी उसमें मुख्य वक्ता थे। रैली की सुबह, गोरखनाथ मंदिर से करीब 40 वाहनों का काफिला निकला। उन्हें आजमगढ़ में विरोध की पहले से ही आशंका थी, इसलिए टीम योगी पहले से ही तैयार थी।
 

4 of 5
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
काफिले में योगी की लाल एसयूवी सातवें नंबर पर थी। आजमगढ़ के करीब पहुंचने तक काफिले में करीब 100 चार पहिया और सैकड़ों की संख्या में बाइक जुड़ चुकी थीं। एक पत्थर काफिले में मौजूद सातवीं गाड़ी यानि सीएम योगी के गाड़ी पर लगा। योगी के काफिले पर हमला हो चुका था। हमला सुनियोजित था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उस वक्त योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया था कि उन पर किसने हमला करवाया था। तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि काफिले पर लगातार एक पक्ष से गोलियां चल रही थी, गाड़ियों को तोड़ा जा रहा था पुलिस मौन बनी रही। हम लोग इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे, जिसने भी गोली मारी है अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो गोली मारने वालों को जवाब दिया जाएगा उसी भाषा में। आजमगढ़ हमले में कुछ लोगों ने मुख्तार अंसारी का हाथ होने का भी आरोप लगाया था, हालांकि ये सिर्फ आरोप था इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें