फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: घटना से पहले बंद करा दिया गया था सीसीटीवी कैमरा, पुलिस जता रही इस बात की आशंका

Sun, 04 Apr 2021 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर उपद्रव और हत्या करने की धारा में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, एडीजी अखिल कुमार ने नरायनपुर गांव पहुंचकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
घर पर ही मिले आरोपी, पुलिस की जांच जारी
गुलरिहा पुलिस ने बृजेश सिंह के भाई भोलानाथ सिंह की तहरीर के आधार पर भले ही नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया है, लेकिन जांच को बंद नहीं किया है। पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपी घर पर मिले हैं, इस वजह से पुलिस को इन पर ज्यादा संदेह नहीं है। हो सकता है इन लोगों ने साजिशन हत्या कराई हो, इस वजह से असल हत्यारे को पुलिस दबोचना चाहती है, यही वजह है कि पुलिस ने तहकीकात को बंद नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
आखिर क्यों बंद करा दिया गया था सीसीटीवी कैमरा
जिस मकान के सामने बृजेश सिंह की हत्या हुई वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा था। गांव में दो मकान हैं और दोनों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहां पर कुछ काम करने वाली महिलाएं भी रहती हैं। रात में 9.40 बजे के करीब बृजेश सिंह ने दोनों मकान के सीसीटीवी कैमरों को बंद करा दिया था। इसके डेढ़ घंटे बाद वारदात हो गई। पुलिस को यह बात खटक रही है और कहीं न कहीं घर से भी हत्या के तार जुड़े होने का संदेह हो रहा है। हो सकता है कि हत्यारा मिलने के बहाने बृजेश के पास आया हो और उसे भनक लग गई थी कि सीसीटीवी कैमरा बंद है।

4 of 7
दो विधायक समेत कई समर्थक घर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला।
दो विधायक समेत कई समर्थक घर पहुंचे
बृजेश सिंह की हत्या की सूचना पर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक घर पर पहुंचे थे। सभी ने परिवार को ढांढस बधाया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

5 of 7
अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
तीन थाने की फोर्स थी मुस्तैद, सुरक्षा के बीच अंत्येष्टि
बृजेश सिंह के घर पर किसी तरह का हंगामा न हो इस वजह से एहतियातन तीन थाने की फोर्स को तैनात किया गया था। अफसर भी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे थे। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सदर तहसीलदार संजीव दीक्षित आदि डटे रहे। पुलिस सुरक्षा के बीच बृजेश सिंह की अंत्येष्टि कराई गई। शव के निकलते ही जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। पिपराइच एसओ खुद शव के साथ चले तो राजघाट पर भी थानेदार मौजूद रहे। हंगामा होने की आशंका में मेडिकल कॉलेज में ही परिजनों को लेकर प्रशासनिक अफसर पहुंचे और शव सीधे राजघाट भेज दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
बंद रहे मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला।
हत्या के विरोध में बंद रहे मेडिकल स्टोर
बृजेश सिंह का मेडिकल कॉलेज गेट के सामने एक मेडिकल स्टोर भी है। बृजेश सिंह की हत्या से नाराज व्यापारियों ने दवा की दुकानों को बंद रखकर विरोध जताया। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मेडिकल कॉलेज के मरीजों को दवाओं के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी दिनेश कुमार पी। - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। नामजद चौथा आरोपी भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें