फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज के रास्ते गोरखपुर में आ सकता है कोरोनावायरस, रहें सावधान, पढ़ लें पूरी खबर

Wed, 04 Mar 2020 08:32 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की बढ़ती दहशत के बीच नेपाल से कैनेडियन मटर की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात देख कर यही लग रहा है कि तस्करों को पुलिस एवं कस्टम ने छूट दे रखी है। शायद यही कारण है कि तस्कर आसानी से अपना काम कर ले रहे हैं। उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। ये मटर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है लेकिन अधिकारियों को इसकी फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।
ये है मामला...
इंडो नेपाल बॉर्डर की सीमा से मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे विदेशी मटर की तस्करी कर पिकअप से पुरैना की तरफ ले जाई जा रही थी। इसी बीच पिकअप चिउटहा मार्ग पर खोन्हौली गांव के सामने अचानक खराब हो गई। जिसके कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को पिकअप में विदेशी मटर होने की भनक लगी, तो उन लोगों ने पुलिस व कस्टम को इसकी सूचना दी। लेकिन करीब पांच घंटे तक निष्क्रिय रही पुलिस का फायदा उठाकर तस्कर दूसरी गाड़ी में मटर उठा ले गए।
विज्ञापन

3 of 5
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, कैनेडियन मटर की भारत में तस्करी होती है। इससे कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है क्योंकि आए दिन नेपाल से मटर भारतीय क्षेत्र में आता है। जानकारों ने बताया कि कैनेडियन मटर चीन से होकर नेपाल आता है जिससे कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।

4 of 5
कैनेडियन मटर - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश के आगरा में जूता कारोबारी के एक परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। देश में एक साथ छह संदिग्ध मरीज मिलने का यह पहला मामला है। इसे देखते हुए सीमा पर तैनात अधिकारियों को सख्ती बरतनी चाहिए कि कोई भी सामान बाहर देश से अंदर न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठूठीबारी कस्टम का निरीक्षण करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए आउट ब्रेक रिस्पांस के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक 23 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। वहीं, रोकथाम व बचाव के प्रयासों पर चर्चा के लिए मंगलवार शाम एक बैठक बुलाई गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें