फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona vaccine: गोरखपुर में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, इस अस्पताल को है वालंटियर की तलाश

Sun, 26 Jul 2020 08:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन व राणा हॉस्पिटल।(file) - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वैक्सीन का ट्रायल गोरखपुर में जल्द ही शुरू होगा। भारत बायोटेक की ओर से वैक्सीन के लिए ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद राणा अस्पताल ने अब वालंटियर तलाशना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पांच दिनों के अंदर कोरोना की वैक्सीन अस्पताल को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पहले चरण में वालंटियर के सेहत की जांच होगी। उनके ब्लड का नमूना लेकर दिल्ली स्थित एक निजी लैब में भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद वैक्सीन का ट्रॉयल होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरी दुनिया में दवा और वैक्सीन पर शोध चल रहा है। लेकिन अब तक कोई भी देश किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है। लेकिन इस बीच उम्मीद की किरण भारत बायोटेक, एम्स और आईसीएमआर की देखरेख में बने कोरोना के कोवैक्सीन पर आकर टिक गई है। एम्स दिल्ली ने वैक्सीन का ट्रॉयल भी 24 जुलाई से शुरू कर दिया है। इसके अलावा देश के 11 अन्य सेंटर भी इस वैक्सीन पर ट्रायल करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
इन 11 सेंटरों में गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल है, जिसको कोरोना वैक्सीन के ट्रॉयल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत बायोटेक की ओर से वैक्सीन मिलने की हरी झंडी मिलने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन वालंटियर की तलाश में जुट गया है। बताया जाता है कि कम से कम 25-50 वालंटियर की जरूरत अस्पताल को है। अस्पताल के मैनेजर वेकेंटश ने बताया कि पांच दिनों के अंदर वैक्सीन आ जाएगी। वालंटियर की तलाश शुरू कर दी गई है। 

4 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
अस्पताल प्रबंधन ने भेजा था भारत बायोटेक को पत्र 
अस्पताल प्रबंधन ने करीब एक सप्ताह पहले ही भारत बायोटेक को पत्राचार किया था। पत्र के जरिए कोरोना वैक्सीन की मांग की गई थी। जिससे की जल्द से जल्द जांच ट्रॉयल शुरू किया जा सके। लेकिन उस वक्त पत्राचार का कोई जवाब नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में होगी सेहत की जांच
ट्रॉयल के लिए जो भी वालंटियर मिलेंगे। उनके सेहत की जांच दिल्ली स्थित एक निजी लैब में कराई जाएगी। इसके लिए वालंटियर के नमूने लिए जाएंगे। अगर किसी वालंटियर में एंटी बॉडी विकसित होगी, तो उन्हें ट्रॉयल में शामिल नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें