BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति की जांच के लिए उसे कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तकरीबन 500 जांच किट उपलब्ध करा दिए गए हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने यह किट तैयार की है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।