फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: जिन वालंटियरों पर हुआ है कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, अब उनकी सेहत की होगी जांच

Thu, 06 Aug 2020 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल - फोटो : social media
भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल राणा हॉस्पिटल ने जिन वालंटियरों पर किया है, उनके सेहत की जांच गुरुवार को की जाएगी। इसके बाद उन्हें फिर सातवें दिन बुलाया जाएगा। इस बीच अगर वह पूरी तरह से स्वस्थ्य मिली, तो 15वें दिन दूसरा डोज दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन वालंटियरों की लगातार स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग फोन पर कर रहा है। साथ ही उन्हें एक डायरी भी दी गई है। इसमें प्रतिदिन वालंटियर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लिख भी रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।
आइसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च), एम्स के सहयोग से भारत बायोटेक कोरोना के लिए बने कोवैक्सीन का ट्रायल देश भर के 12 सेंटरों पर शुरू किया है। इसमें गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल भी शामिल है। अस्पताल प्रबंधन ने 31 जुलाई को आठ वालंटियरों को वैक्सीन लगाई गई थी। वैक्सीन लगने के बाद चार घंटे तक वालंटियर डॉक्टरों की निगरानी में थे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत न होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद रोज फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। अब तक किसी वालंटियर ने कोई स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्य नहीं बताई है। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें एक डायरी भी दी है। इस पर वालंटियरों को प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जानकारी लिखनी है। इस बीच उन्हें कुछ भी दिक्कत होती है जैसे छींक, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार या फिर सिर में दर्द तो उसे डायरी में दिन के हिसाब से नोट करना है। अस्पताल प्रबंधन वालंटियरों को गुरुवार को सात दिन पूरे होने पर सेहत की जांच के लिए बुलाया है।

4 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल - फोटो : Amar Ujala
अस्पताल को 70 वालंटियर अब तक मिले
राणा अस्पताल को दो कंपनियों के कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए 100 वालंटियरों की जरूरत है। इसके लिए अस्पताल 125 का लक्ष्य लेकर चल रहा है। वालंटियर के लिए वेबसाइट पर आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 70 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. सोना घोष। - फोटो : अमर उजाला।
राणा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ सोना घोष ने अभी तक वैक्सीन को लेकर परिणाम बेहद अच्छे रहे हैं। कोई साइड इफेक्ट अब तक नजर नहीं आया है। वालंटियर के सेहत की निगरानी की जा रही है। सातवें दिन और 14वें दिन उनके सेहत की जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें