फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोनावायरस ने दी दस्तक, सीमा पर अलर्ट हुए जवान, बिना जांच के नहीं हो सकती देश में एंट्री

Wed, 04 Mar 2020 10:48 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
चीन में फैले कोरोनावायरस को लेकर हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है। भारत-नेपाल से लगी सोनौली सीमा पर बीते दो माह से जांच कैंप बनाया गया है। जहां पर्यटकों के साथ ही साथ नागरिकों की भी जांच डॉक्टर हर रोज करते हैं। जांच कैंप में खासकर विदेशी पर्यटकों की विशेष निगरानी की जाती है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में जागरूकता संदेश के साथ निगरानी तेज है।
विज्ञापन

2 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोनावायरस की जांच को लेकर ठूठीबारी और सोनौली में जांच कैंप लगा है। जहां डॉक्टरों की टीम भारत आने एवं नेपाल जाने वाले सभी पर्यटकों एवं आम नागरिकों की जांच करती है। संदेह होने पर डॉक्टरों की टीम विशेष रूप से स्क्रिनिंग करने के बाद ही जाने की अनुमति देती है।
विज्ञापन

3 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
एसएसबी कंपनी कमांडर सोनौली संजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना को लेकर अर्लट जारी है। भारत नेपाल से लगी सोनौली सीमा पर 28 जनवरी से कोरोनावायरस को लेकर जांच शुरू हुआ। अब तक 11368 लोग भारत से नेपाल और 3120 लोग नेपाल से भारत आने वालों की जांच कैंप में हुई है। मंगलवार को 112 लोगों की जांच की गई थी।

4 of 5
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
आशाओं की टीम सीमावर्ती क्षेत्र में कर रही जागरूक
नेपाल सीमा से सटे लक्ष्मीपुर, नौतनवां, निचलौल एवं बृजमनगंज ब्लॉक के आशा एवं ग्राम प्रधानों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। इन सभी ब्लॉकों की करीब 100 से 150 आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
आज आ सकती है स्टेट स्तरीय टीम
कोरोना के बढ़ते दहशत को लेकर सोनौली एवं ठूठीबारी सीमा पर बुधवार को स्टेट स्तरीय टीम आ सकती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीम जिले में आकर बचाव से जुड़ी व्यवस्था को देखेगी।

कोरोना को लेकर भाजपा विधायक ने जताई चिंता
सोमवार को सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने भी ठूठीबारी कस्टम कार्यालय पहुंचकर जरूरी जानकारी ली। साथ ही विधायक ने कस्टम सुप्रीटेंडेट को कड़ी चेतावनी भी दी। सीमा क्षेत्र में मटर की तस्करी पर पाबंदी लगाने की चेतावनी दी। विधायक ने कोरोना को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मटर के माध्यम से कोरोना भारत में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें