फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron: कर्नाटक में ओमिक्रॉन केस मिलने से गोरखपुर में मचा हड़कंप, अब रोजाना लिए जाएंगे पांच हजार नमूने

Fri, 03 Dec 2021 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरटीपीसीआर के नमूने बढ़ाने के दिए गए निर्देश
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मिलने के बाद जिले में अब रोजाना पांच हजार नमूने लिए जाएंगे। जिले में कोरोना की रोकथाम की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन के निर्देश के बाद कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

विदेश से आने वालों लोगों पर विशेष नजर रखते हुए उनकी पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उनका नाम-पता व मोबाइल नंबर नोट किया जा रहा है। इसकी जानकारी आशा कार्यकर्ताओं को देते हुए उन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 21 अक्तूबर के बाद जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला हैं। विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। निगरानी समितियों को भी सजग करते हुए ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

छह लैब तकनीशियन और दो डाटा ऑपरेटर मिले

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में छह लैब तकनीशियन और दो डाटा ऑपरेटरों की नियुक्ति हुई है। इसके बाद से लैब तकनीशियनों की संख्या 16 हो गई है। इसकी वजह से विभाग को कुछ राहत मिली है। माइक्रोबायोलॉजी प्रभारी डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि कर्मियों की नियुक्ति के बाद अब जांच में थोड़ी तेजी आएगी। कर्मियों की कमी के कारण जांच प्रभावित हो रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोविड19 - फोटो : PTi

मोबाइल वैन भेजकर कराई जा रही जांच

सीएमओ ने बताया कि सरकारी, गैर सरकारी विभागों और निजी अस्पतालों में मोबाइल वैन भेजकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर भी जांच टीम लगाई गई है। जिले में कुल 52 स्थानों पर जांच हो रही है। इन स्थानों में सीएचसी से लेकर पीएचसी तक शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जो लोग अपने कार्यालयों में जांच कराना चाहते हैं, विभाग मौके पर मोबाइल वैन भेजकर उनकी जांच कराएगा।


 

4 of 5
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह में 47 लोग विदेश से आए

एक सप्ताह के अंदर 47 लोग विदेशों से आ चुके हैं। इनमें 12 लोग जिले के हैं। अन्य बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज समेत अन्य जिलों के निवासी हैं। जिले के आए 12 लोगों की निगरानी की जा रही है। उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

17 अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांटों की हुई जांच

जिले के 17 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। यह प्लांट चल रहे हैं या नहीं, इसकी जांच भी की गई है। सीएमओ ने बताया कि जांच में सभी ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। टीबी अस्पताल और 50-50 बेड के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना जांच के दायरे भी बढ़ाए जाएंगे। विदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी। छह नवंबर से जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। यह क्रम बरकरार रखने के लिए जांच केंद्रों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें