corona
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी को लगभग एक साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी हमें इससे पूरी तरह छुटकारा नहीं मिला है। गोरखपुर शहर में 26 अप्रैल को पहला मरीज मिलने के बाद यह सिलसिला रुका ही नहीं। एक साल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 21526 पहुंच गया। इसमें 21117 मरीज ठीक हो चुके हैं। 366 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। एक्टिव केस अब भी 43 बने हुए हैं। फरवरी महीने में उम्मीद जगी थी कि कोरोना अब लगभग खत्म हो जाएगा। लेकिन मार्च महीने में जिस तरह से केस बढ़ रहे है, उससे विभाग के सामने फिर से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।