फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे देकर होटल में भर्ती होने का विकल्प चुनने लगे हैं कोरोना संक्रमित, जानिए क्या है वजह

Mon, 20 Jul 2020 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
hotel room
बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को होटल में भर्ती करने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। एक ही दिन में करीब 24 लोगों ने होटल में भर्ती करने का विकल्प चुना है। जिला प्रशासन ने फिलहाल शहर के दो होटल शिवाय और रॉयल रेजिडेंसी के साथ अनुबंध किया है। सोमवार से यहां पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
hotel room
टाउनहाल स्थित शिवॉय होटल और गोलघर स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल में कमरे आरक्षित कराए गए हैं। सिंगल कमरा लेने के लिए मरीज को प्रतिदिन 1500 रुपये, जबकि दो मरीजों के लिए तैयार कमरे के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
होटल रुम - फोटो : Pexels.com
होटल में ही मरीज को नाश्ता और खाना भी मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की निगरानी करेगी। रोज उनकी जांच की जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि दो होटलों से अनुबंध किया गया है।

4 of 5
hotel - फोटो : hotel
लोगों की मांग के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने बताया कि बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित लोग घर पर या होटल में भर्ती करने की मांग कर रहे थे। इसके बदले वे भुगतान को भी तैयार थे। इस मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन के पास प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद होटल से बातचीत शुरू कर दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटलरूम
तहसील सदर 48 घंटे के लिए हुआ सील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि तहसील स्टॉफ के पॉजिटिव पाए जाने के कारण तहसील सदर को 48 घंटे के लिए कंटेनमेंट घोषित किया गया है। इस दौरान तहसील के सभी ऑफिस बंद रहेंगे। साथ ही किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें