Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
किसानों और लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास
पार्टी के गोरखपुर प्रभारी त्रिभुवन नरायण मिश्रा ने कहा कि सरकार न्याय के नाम पर किसानों एवं आमजन की आवाज को दबा रही है। उसे किसानों की तकलीफों से कोई वास्ता नहीं। इतने दिनों से किसान धरने पर हैं, मगर सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी न कहा कि प्रदेश सरकार अब तानाशाह हो चुकी है। पुलिस एवं प्रशासन के दम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने तक से रोका जा रहा है। पदयात्रा में सोनिया शुक्ला, दिनेशचंद श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, रोहन पांडेय, राणा राहुल सिंह, अमरजीत यादव, दिलीप निषाद, प्रेमलता चतुर्वेदी, अनिल दूबे, गणेश मिश्र समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।