फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 26 मार्च को सीएम योगी करेंगे गोरखपुर चिड़ियाघर का लोकार्पण, तस्वीरों में देखें एक झलक

Mon, 22 Mar 2021 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) का लोकार्पण 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कमिश्नर ने प्राणि उद्यान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को इस संबंध में व्हाट्सएप मैसेज भेजा है। इसके बाद प्राणि उद्यान प्रबंधन ने लोकार्पण की तैयारी शुरू करी दी है। हालांकि प्रशासनिक स्तर से इस संबंध में कोई लिखित निर्देश जारी नहीं किया गया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
121 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले चिड़ियाघर का निर्माण तकरीबन 300 करोड़ रुपये से हुआ है। पहले फेज में चिड़ियाघर के अंदर कुल 133 से अधिक वन्य जीवों को लाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं। वर्तमान में चिड़ियाघर में कुल 115 वन्य जीव लाए जा चुके हैं। रविवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने प्राणि उद्यान से लेकर राजकीय निर्माण निगम तक के अधिकारियों व्हाट्सएप संदेश भेजकर उद्घाटन की तारीख के बारे में सूचना दी है। इसमें लिखा है - ‘तैयार रहें, गोरखपुर चिड़ियाघर का उद्घाटन 26 मार्च को होना तय है।’ संदेश मिलने के बाद आननफानन राजकीय निर्माण निगम और प्राणि उद्यान के अधिकारी तैयारी में जुट गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
निदेशक प्राणि उद्यान राजामोहन ने कहा कि लोकार्पण की आधिकारिक घोषणा कमिश्नर की तरफ से की जा सकती है। रविवार को उनकी तरफ से 26 तारीख को लोकार्पण किए जाने का मैसेज आया है। इसे देखते हुए हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। सभी वन्य जीवों को लाकर क्वारंटीन किया जा चुका है। इनमें कुछ तो अब पैडॉक (बाड़ों के सामने खुला क्षेत्र) में भी आ गए हैं। वहीं उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. संजय कुमार मल्ल ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है। चिड़ियाघर में लाए गए सभी वन्य जीव पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 26 तारीख के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।

 

4 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का इंतजार
प्राणि उद्यान के अधिकारियों को अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का इंतजार है। इसमें कार्यक्रम कब से तक, होने का समय, कितने घंटे का कार्यक्रम होगा, सब डिटेल होगी। शेड्यूल आने के बाद आगे की रणनीति प्राणि उद्यान प्रबंधन करेगा। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधन डीबी सिंह ने बताया कि शेड्यूल जारी होने के बाद मंच से लेकर अन्य चीजों का निर्धारण किया जाएगा। इसे निर्माण निगम व वन विभाग मिलकर तय करेगा।

मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने कहा कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री के हाथों चिड़ियाघर का लोकार्पण प्रस्तावित है। इस लिहाज से ही संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के लिए निर्देशित कर दिया गया है।


 
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
अभी तक लाए जा चुके वन्य जीवों की सूची
लखनऊ से अब तक प्राणी उद्यान में एक मादा बाघ, एक मादा तेंदुआ, एक मादा साही, घड़ियाल पुर्नवास केंद्र उत्तर प्रदेश लखनऊ से नौ कछुए (टर्टल) आ चुके हैं। इसके अलावा विनोद वन से दो नर चितल (स्पाटेड डियर), एक नर एवं एक मादा पाढ़ा (हॉग डियर) लाए जा चुके हैं। बीते मंगलवार को एक मादा जंगल कैट, दो सियार (एक नर व एक मादा), दो रसेल वाइपर सांप (एक नर व एक मादा), दो अजगर (एक नर व एक मादा) लाए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ प्राणी उद्यान से दो घड़ियाल (एक नर व एक मादा), चार काकड़ (दो नर व दो मादा) और दो पाढ़ा (एक नर व एक मादा) लाए गए। शनिवार की सुबह छह मगरमच्छ (तीन नर-तीन मादा), दो रीसस मकाक (एक नर- एक मादा) दो साही (एक नर - एक मादा) और दो लंगूर (एक नर व एक मादा) पहुंचे। दो लकड़बग्घा चमेली एवं अर्जुन, एक दरियाई घोड़ा लक्ष्मी, दो तेंदुए मोनी एवं नारद, दो पाढ़ा (हॉग डियर), दो घोड़ा पछाड़ सांप और दो अजगर यानी कुल 11 वन्यजीव गोरखपुर आए। इसके अलावा कानपुर प्राणि उद्यान से ही एक दरियाई घोड़ा, 25 पक्षी, विनोद वन से मोर, तोता, विभिन्न प्रजातियां की मछलियां, बंदर की दो प्रजातियां व अन्य वन्य जीवों को लाया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें