गोरखपुर महोत्सव के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ ताल के किनारे लगाए गए प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे (246 फीट) को लहराया। उन्होंने वर्जुअल माध्यम से वंदे मातरम धुन के बीच एलईडी स्क्रीन पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इससे पहले प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कोणार्क मंदिर की तर्ज पर बने जेट्टी प्रवेश द्वार और बुद्ध प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...