फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सामूहिक विवाह: सीएम योगी से मिले शगुन ने विवाह को बना दिया यादगार, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Feb 2024 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को खाद कारखना परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एक हजार नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में एक हजार जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिन्दू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की।


 
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर उन्होंने मंच से 10 नवयुगलों को प्रमाणपत्र और उपहार-शगुन किट भेंट किए।- प्रमाणपत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया। नवदंपितयों ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों मिले शगुन नै उनके जीवन के इस विशेष लम्हे और और भी विशेष बना दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक तीन लाख से अधिक शादियां करा चुकी है। प्रति जोड़े विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि गरीब के साथ संपन्न परिवारों के बच्चे सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

 

4 of 6
गोरखपुर में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला।
बाल विवाह, दहेज और तलाक की कुप्रथा अमानवीय
सीएम योगी ने कहा कि एक सदगृहस्थ के लिए विवाह भी एक संस्कार है और उस संस्कार से वह पैतृक परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। समय के अनुरूप विकृतियां भी आईं। कहीं बाल विवाह, तो कहीं दहेज जैसी कुप्रथाएं हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को संकल्प दिलाया कि बाल विवाह नहीं होने देना है। दहेज |न लेना है, न देना है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला।
शुद्ध जल से स्वास्थ्य पर खर्च होगा कम
सीएम योगी ने कहा कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रम के साथ आज 252 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार भी मिल रहा है। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ बचाव, पेयजल के कार्य शामिल हैं। पेयजल की परियोजना से हर घर नल से शुद्ध जल मिलेगा। शुद्ध जल से मनुष्य स्वस्थ होगा। बीमारियों से बचाव होगा और स्वास्थ्य पर खर्च बचेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
'गरीबों की बेटियों के विवाह की चिंता दूर कर दी योगी ने'
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि एक गरीब परिवार की सबसे बड़ी चिंता बिटिया के विवाह की होती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सीएम योगी ने उनकी यह चिंता दूर कर दी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें