Gorakhpur zoo
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 3.19 लाख विद्यार्थियों को प्राणि उद्यान की निशुल्क सैर कराई जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत बच्चों को बब्बर शेर पटौदी, शेरनी मरियम, बाघ मैलानी, तेंदुआ नारद, दरियाई घोड़ा लक्ष्मी और जय समेत 154 वन्यजीवों से गुलजार 121 एकड़ के चिड़ियाघर की सैर करने का मौका मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 27 मार्च को चिड़ियाघर के उद्घाटन के दौरान अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए थे।