फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सीएम योगी: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, मैं हूं ना

Fri, 18 Jun 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों से मुलाकात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
बच्चों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मीयता ऐसी होती है कि मानों वह खुद उनके अभिभावक हों। बात अगर बेसहारा बच्चों की हो तो उनकी संजीदगी, बच्चों के प्रति निश्छल प्रेम, वहां मौजूद लोगों को भी भाव विभोर करने वाली होती है। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में कोरोना से माता-पिता दोनों को खो चुके पांच बच्चों से मुलाकात की। वह जेल रोड पर स्थित एक बाल आशय गृह भी पहुंचे। दोनों मुलाकातों में उन्होंने बेसहारा बच्चों को प्यार किया और आशीर्वाद दिया। बोले, माता पिता का न रहना बेहद दुखदायी है लेकिन चिंता मत करो, मैं हूं ना। बच्चों को प्यार दुलार के साथ उपहार देते हुए कहा, उनके साथ सरकार हर पल खड़ी है।

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जब कोरोना से माता पिता दोनों को खोने वाले जिले के पांच बच्चों से सीएम योगी मिले तो उन्हें देख उनकी आंखें नम हो गईं। माहौल बेहद भावुक था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
परवरिश से लेकर पढ़ाई तक सरकार की जिम्मेदारी
एक-एक कर उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनके साथ आए लीगल गार्जियन से बात की। अभिभावक की तरह सबको समझाया, खूब पढ़ने लिखने को प्रेरित किया। कहा कि तनिक भी घबराने की जरूरत नहीं है। उनके साथ सरकार खड़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों से मुलाकात करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
परवरिश से लेकर पढ़ाई तक सारा खर्च सरकार उठाएगी। बच्चे जब उनसे विदा लेने लगे तो उन्होंने सबको उपहार भी दिया।

 

4 of 5
बच्चों से बातचीत करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को बलिया और वाराणसी के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह पर भी गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी बच्चों को दुलारा, उनका नाम पूछा। बच्चों ने जब सीएम योगी को गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र सुनाया तो वह प्रसन्न हो गए। एक मासूम बच्ची ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी का अल्फाबेट सुनाया। बच्चों ने उन्हें योग के बारे में भी बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों को उपहार देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
अभिभावक की भूमिका में यहां नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को वस्त्र व उपहार प्रदान किए। सभी को खूब मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किए। सीएम ने आश्रय गृह की संचालिका उषा दास से कहा कि बच्चों की परवरिश व शिक्षा में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए, सरकार हर संभव मदद देगी। संचालिका ने बताया कि यहां इस समय कुल 40 बच्चे हैं। 22 बच्चें शून्य से लेकर 2 साल तक के हैं, बाकी 18 बच्चे 2 से लेकर 6 वर्ष के।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें