गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में सोमवार को फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने करीब डेढ़ सौ लोगों की फरियाद सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।
बता दें कि बीते महीनों में मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर कई बार आए पर कोरोना के कारण जनता दरबार नहीं लग रहा था। अभी दो बार से जनता दरबार लग रहा है। रविवार को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद वह गोशाला पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...