फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, कहा- 'खुले आसमान के नीचे न सोए कोई भी व्यक्ति'

Mon, 21 Dec 2020 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी ने किया कंबल वितरण। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रविवार देर रात रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ निराश्रितों को कंबल भी बांटे। मुख्यमंत्री सबसे पहले रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैन बसेरा पहुंचे। इसके बाद गोरखनाथ (झूलेलाल मंदिर) के पास स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी ने किया कंबल वितरण। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी रैन बसेरे संचालित रहें। जिससे किसी भी व्यक्ति को ठंड में कोई परेशानी न होनी।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी ने किया कंबल वितरण। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम ने कहा कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में बागपत, रामनगर, सहारनपुर, तमकुही से आए लोगों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गरीबों में कंबल का भी वितरण किया। 

4 of 5
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पूर्व गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में बैठक के दौरान सीएम योगी ने रैन बसेरों में अच्छी व्यवस्था रखने के साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बात की पुख्ता व्यवस्था करें कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाने का इंतजाम करें। बैठक में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, एसएसपी जोगेंद्र कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें