नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर भाजपा के अब तक के सबसे बड़े जनजागरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में इस अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री शहर के चार बुद्धिजीवियों के घर पहुंचे और उन्हें कानून की जानकारी दी। सबसे पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ स्थित प्रतिष्ठान लगन पैलेस पर चौधरी कैफुल बरा की दुकान पर पहुंचे।
उसके बाद मुख्यमंत्री भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास, गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास और हुमायंपुर में ही स्वर्गीय केबी सिंह के आवास पर भी पहुंचे और सभी को नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां भेंट की।
विज्ञापन
2 of 5
चौधरी कैफुलवरा की दुकान मॉडर्न किचन हाउस पर पहुंचे सीएम योगी।।
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री करीब पौने 11 बजे गोरखनाथ मंदिर से निकले। सबसे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर के महंत प्रेमनाथ से उन्हें सीएए पर एक बुकलेट भी दी। मंदिर के जीर्णोद्वार का काम देखा। वहां से पैदल ही वह थोड़ी दूर स्थित चौधरी कैफुलवरा की दुकान मॉडर्न किचन हाउस पर पहुंचे। कैफुल बरा को भी उन्होंने वही बुकलेट दी।
विज्ञापन
कैफुल बरा
3 of 5
डॉ राजाराम यादव के आवास पर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कैफुल बरा ने सीएम से बुनकरों की बिजली की दरें पुराने नियम से लागू कराने की मांग रख दी। वहां से मुख्यमंत्री का काफिला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ राजाराम यादव को उनके आवास पर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां भेंट की।
4 of 5
राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद से मिले सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मुख्यमंत्री योगी का काफिला भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने डॉ अशोक प्रसाद के परिवार से मुलाकात की। डा.अशोक जान्हवी प्रसाद कैम्ब्रिज से हिस्ट्री ऑफ मेडिसिन में पीएचडी और हार्वर्ड से एलएलएम हैं। उन्होंने दुनिया के कई अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 19 से ज्यादा डिग्रियां हासिल की हैं। लंदन से लौटकर इन दिनों गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने व्यापार मंडल के नेता रहे स्व.के.बी.सिंह के परिवारीजनों से भी मुलाकात की। व्यापारी नेता के.बी.सिंह का हाल ही में निधन हो गया था।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संगोष्ठी मे मंचासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चारों बुद्धिजीवियों के परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने नागरिकता संशोधन कानून पर ही गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के संवाद भवन में आयोजित संवाद में भी हिस्सा लिया। संगोष्ठी मे मंचासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुलपति प्रोफ़ेसर बीके सिंह, एमएमयूटी के कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीनिवास सिंह, श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी व अन्य।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जन जागरण और घर-घर संपर्क अभियान सात जनवरी तक चलेगा। गोरखपुर क्षेत्र के 1295 सेक्टरों में गोष्ठियां की जा चुकी हैं। अब संपर्क अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि एक ही दिन में देशभर में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर जाकर संपर्क अभियान लांच करेंगे। अगले दिन 10 दिन में भाजपा के मंत्री और नेता देश के तीन करोड़ लोगों के पास पहुंचेंगे।