फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार: मासूमों को देख भावुक हुए सीएम योगी, बोले- बाल सेवा योजना से कोई बच्चा न रहे वंचित

Sat, 14 Aug 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस समय भावुक हो गए जब एक महिला फरियादी का प्रार्थनापत्र पढ़ने के साथ ही उनकी नजर पास खड़ी पिता को खो चुकी दो मासूम बेटियों पर पड़ी। उन्होंने दोनों के सिर पर हाथ फेरा और पीछे खड़े कमिश्नर रवि कुमार एनजी व डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिए कि कोरोना से अनाथ हुआ एक भी बच्चा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। आला अफसर खुद इस योजना की मॉनीटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने महिला को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कभी भी कोई समस्या पड़े तो वे सीधे कमिश्नर और डीएम से मिले। शासन-प्रशासन उनके साथ है। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए दो स्थानों हिन्दू सेवाश्रम और यात्री निवास में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोनों ही स्थानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 7.10 से 8.30 बजे तक करीब 350 से अधिक फरियादियों से मुलाकात कर उनकी लिखित शिकायत ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
वे खुद एक-एक फरियादी के पास पहुंचे। उनकी पीड़ा सुनी और फिर संबंधित अफसरों को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। बाद में कुछ फरियादी बच गए तो मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने अपनी टीम के साथ उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
176 बच्चों को मिल रही मदद, 77 आवेदन को मंजूरी , 55 और मिले
जनता दर्शन के दौरान डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर पूरी गंभीरता के साथ निरंतर काम किया जा रहा है। योजना के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ही जिले के 176 बच्चों को लाभांवित किया जा चुका है। सभी के खातों में तीन महीने की आर्थिक मदद के तौर पर 12-12 हजार रुपये पहुंच चुके हैं।

4 of 5
गाय के बछड़े को गुड़ चना खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह से मिली जानकारी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि  77 बच्चों के आवेदन को 31 जुलाई को जिला स्तरीय कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अगस्त माह में 55 और आवेदन अब तक मिले हैं जिन्हें अगस्त आखिर में जिला स्तरीय कमेटी में स्वीकृति मिल जाएगी। जल्द ही सभी बच्चों के विधिक अभिभावकों के बैंक खातों में चार-चार हजार की आर्थिक मदद पहुंचने लगेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि यदि कोई लाभार्थी इस योजना का लाभ पाने से वंचित है तो वह उनके मोबाइल नम्बर 8896502684 पर वाट्सअप कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुल्लू के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने गायों को गुड़ चना खिलाया, गुल्लू को दुलारा
जनता दर्शन में पहुंचने के पहले  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यो को देखा। उसके बाद वे गोशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों को चना गुड़ खिलाने के बाद अपने स्वान कालू और गुल्लू को दुलारा। इस दौरान उनके साथ द्वारिका तिवारी, अजय सिंह समेत अन्य मंदिर सेवक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें