यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 500 किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट (यूपीडा) की ओर से सम्मान समारोह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ।
इस सम्मान सम्मान समारोह में गोरखपुर से 175, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से 140-140 और संतकबीरनगर से 45 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें से हर जिले के 10 किसानों को मुख्यमंत्री योगी ने खुद अपने हाथों से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बाकी किसानों को प्रशासन समेत कुछ अन्य विभागों के अफसरों ने सम्मानित किया। जानें, इन 40 खुशकिस्मत किसानों के नाम..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
किसानों को मुख्यमंत्री योगी ने खुद अपने हाथों से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला