उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ। हालांकि सीएम योगी पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) जन्मदिन नहीं मनाते हैं। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में हम आपको सीएम योगी के बचपन की रोचक कहानी बताने जा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ स्कूल के दिनों से ही विद्यार्थी परिषद के वर्कर के रूप में कार्य करते थे। शायद यही वजह थी कि हिंदुत्व के प्रति उनका लगाव शुरू से रहा। वह अक्सर वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया करते थे। विद्यार्थी परिषद का कोई कार्यक्रम था, जहां पर तत्कालीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। उस कार्यक्रम में देश भर से आए कई छात्रों ने अपनी बात रखी। जब योगी ने अपनी बात रखनी शुरू की तो लोगों ने खूब सराहना की। भाषण सुन अवेद्यनाथ महराज बहुत प्रभावित हुए।