उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (यूपी बोर्ड) की ओर से 18 फरवरी से आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए जिले में पहली बार सभी केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग होगी। वहीं 56 मजिस्ट्रेट को बोर्ड परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में नौ जोनल, 22 सेक्टर और 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। साथ ही पांच फ्लाइंग स्क्वायड की टीम औचक निरीक्षण के लिए मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
2 of 4
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों के पर्यवेक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों की होगी। छह मार्च तक ये व्यवस्था जारी रहेगी। फ्लाइंग स्क्वायड की पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। हर दल में दो पुरुष, एक महिला के साथ एक प्रभारी मौजूद रहेंगे।
परीक्षाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रवेश पत्र के साथ विद्यालयों को डेस्क स्लिप भेजी जा रही है। परीक्षा के लिए 197 केंद्रों की सूची पूर्व में ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
3 of 4
फैक्ट फिगर
हाईस्कूल- 78886
इंटर - 68623
कुल - 147509
केंद्र - 196
दो कंट्रोल रूम
परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उसके लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पहला जिलाधिकारी कार्यालय तो दूसरा राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बना है। जुबली में 14 कर्मचारी 196 केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग करेंगे।