फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के वार्षिक महोत्सव का ऐसा रहा आखिरी दिन, तस्वीरों में देखें झलकियां

Mon, 02 Mar 2020 09:00 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
एमएमएमयूटी में आयोजित कला, सांस्कृतिक एवं साहित्य के वार्षिक महोत्सव अभ्युदय का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
आखिरी दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत ग्राफिटी प्रतियोगिता से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने सरोजनी भवन की बाहरी दीवारों पर रंगों से विभिन्न आकृतियां उकेरीं।
विज्ञापन

3 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रेडर जोन के विद्यार्थियों ने जोरदार डांस प्रस्तुत किया। डबल ट्रबल के बैटल राउंड में तृषा, अभिजीत, दिव्यानी सिंह, संध्या गुप्ता और रूबी कोरी की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी।

4 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
डॉन दे पपरिका नाम की प्रतियोगिता में नम्रता दूबे, देवांशु, काजल और सोनी का प्रदर्शन शानदार रहा। हास्य कलाकार अनुभव सिंह बस्सी ने हंसी ठिठोली के जरिए महफिल लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का अंत वार्षिक महोत्सव के दौरान बेहतरीन प्रस्तुति करने वाली छात्राओं अमीशा राव, पूजा मौर्या, महिमा मिश्रा, स्नेहा तिवारी, निशा सहनी, श्रेया सिंह, एश्वर्या सिंह, आदिती सिंह, आरुषि सिंघल, व छात्रों धर्मराज राना, मयंक त्रिपाठी, जसप्रीत सिंह, सृजन सिंह, आलोक पांडेय, दिव्यांश श्रीवास्तव, विवेक गोस्वामी को सम्मानित करने के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. बीके पांडेय, प्रो. हरिश्चंद्र, डॉ. डीएस सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें