गोरखपुर में कपड़ा व्यापारी की दो बार गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने व्यापारी के भाई सुनील कुमार गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर में कपड़ा व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। व्यापारी अनिल गुप्ता की दो साल पहले कुशीनगर के पडरौना कस्बे की जूही से शादी हुई थी। एक साल पहले उसकी एक बेटी हुई। बच्ची गोल मटोल होने की वजह से अनिल उसे छोला भटूरा नाम से बुलाने लगे। इसके बाद इसी नाम से बच्ची को हर कोई पुकारने लगा। पत्नी बताती हैं कि छठ में बच्ची का नामकरण होना था। अनिल ने बच्ची के लिए अच्छा सा नाम भी सोचा था। इससे पहले वह सबको छोड़कर चले गए।
अनिल की पत्नी छठ पर्व पर बच्ची के साथ मायके पडरौना गई थी। बुधवार को अनिल को भी पडरौना छठ पर्व मनाने जाना था। मंगलवार को दिन भर ससुराल जाने की तैयारी भी करते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
Cloth merchant murder
- फोटो : अमर उजाला
जूही ने बताया कि रात करीब 10 बजे आखिरी बार उनकी बात हुई थी। मैंने बोला कि इतनी रात तक बाहर क्यों हैं। इसपर उन्होंने एक व्यक्ति से बात कराई थी।
वह व्यक्ति बोला कि पार्टी खत्म हो गई है। भोजन के बाद थोड़ी देर में अनिल घर चले जाएंगे। सुबह जब कॉल किया तो उनका नंबर स्वीच ऑफ बता रहा था। तभी ससुराल से कॉल आई और सारी घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
Cloth merchant murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता को तलाशती रही मासूम की निगाहें
बुधवार को अपराह्न तीन बजे अनिल की बेटी को गोद में लेकर घर के बच्चे घूम रहे थे। उसे मोबाइल पर बार-बार बच्चे अनिल की फोटो दिखा रहे थे। वो हंसकर पिता की तरफ देख रही थी। खो देने के अहसास से अंजान अनिल की बेटी छोला भटूरा अपने पिता को तलाश रही थीं। वहीं आस-पास के लोग उसे देखकर रोने लग जाते थे। पत्नी कई बार बेसुध होकर गिर पड़ी और चिल्लाने लग रही थी। बार-बार बोल रही थी कि खाना बनाओ, दरवाजा खोलो वो आने वाले हैं।
4 of 5
Cloth merchant murder
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में व्यापारी की गर्दन रेती
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में नकहा नंबर एक यादव टोला निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता (35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने व्यापारी के भाई सुनील कुमार गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
नंबर एक यादव टोला निवासी अनिल गुप्ता पुत्र मुराली की बरगदवां पुलिस चौकी के पास ही विंध्यवासिनी गारमेंट के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे अनिल ने मां इंद्रावती को फोन पर दावत के बाद घर आने की जानकारी दी थी।
रात में 11:22 बजे उनकी भतीजे से बातचीत हुई और 15 मिनट में आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। घरवाले तलाश में थे कि बुधवार सुबह घर से 200 मीटर पहले ही गला रेतकर हत्या कर फेंका गया खून से लथपथ अनिल का शव मिला। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।