धार्मिक उत्सव को देखते हुए व्यापारियों ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन एक दिन पहले रविवार को ही दुकानों में भगवा झंडे, गुब्बारे, झालर और फूल कम पड़ गए। उत्सव में सामान कम पड़े तो दाम चार गुने हो गए, फिर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
1 of 9
गोरखपुर में राम मंदिर का उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या में सोमवार को. श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गोरक्षनगरी भी भगवामय हो गई। इसको लेकर बाजार में भी बूम नजर आया। 14 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के अनुमान के बावजूद बाजार में झालर, झंडे और गुब्बारे समेत भगवा सजावट के अन्य सामान कम पड़ गए।
इस धार्मिक उत्सव को देखते हुए व्यापारियों ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन एक दिन पहले रविवार को ही दुकानों में भगवा झंडे, गुब्बारे, झालर और फूल कम पड़ गए। उत्सव में सामान कम पड़े तो दाम चार गुने हो गए, फिर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
नखास चौक, गीता प्रेस और पांडेयहाता में झंडे और गुब्बारे की 150 से अधिक दुकानें लगी थीं, लेकिन सोमवार को भगवा ध्वज और गुब्बारे के लिए लोगों को दुकानों के चक्कर लगाने पड़े। फिर भी कईयों को मायूस लौटना पड़ा। प्रिंटेड ध्वज तो रविवार को ही बाजार में समाप्त हो गए थे। ध्वज के साथ दुपट्टा, धोती कुर्ता, गमछा भी खूब बिके। भगवा झालर भी खूब बिकी। एक थोक दुकानदार ने बताया कि उन्होंने 15 लाख की झालर बेच दी है।
इतना हुआ कारोबार
सामान
कारोबार
झंडे, धोतीं, कुर्ता साफा और गमछे
3 करोड़ रुपये
गुब्बारे
1 करोड़ रुपये
फूल
1 करोड़ रुपये
झालर
3 करोड़ रुपये
मिठाई
1.5 करोड़ रुपये
किराना
3.5 करोड़ रुपये
पटाखे
1 करोड़ रुपये
विज्ञापन
2 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
21 हजार दीपों से जगमगाया गुरु गोरक्षनाथ घाट
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति और गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति की ओर से सूर्यकुंड सरोवर और गुरु गोरक्षनाथ घाट को 21-21 हजार दीपों से सजाया गया। ओमकारम और वन विभाग की ओर से गुरु गोरक्षनाथ घाट पर दीपदान किया गया। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार संगठन की तरफ से काली मंदिर गोलघर पर बाल रूप भगवान राम का पंचामृत से भी अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
2100 दीपों से लिखा 'जय श्री राम'
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ओरियन मॉल में कर्मचारियों और ग्राहकों ने 2100 दीपों से 'जय श्री राम' लिखकर खुशियां मनाई। पुलिस के सहयोग से मोहद्दीपुर चौकी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मॉल के निदेशक अमित टेकरीवाल ने बताया कि पूरे शहर के साथ ही मॉल में भी खुशी का माहौल रहा। अंदर श्रीराम की प्रतिमा लगाकर सजावट की गई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
4 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
60 लाख के बिक गए मिट्टी के दीये
प्राण प्रतिष्ठा पर मनाए गए दीपोत्सव में 60 लाख रुपये से -अधिक के दीये बिक गए। धूप नहीं होने से काफी संख्या में दीये सूख नहीं पाए थे। कुम्हारों ने बताया कि जब लोगों को सूखे दीये नहीं मिले तो कच्चे दीये ही खरीदे। इस दीपोत्सव से उनके घरों में भी खुशहाली की रोशनी पहुंची। इस दिवाली में उम्मीद से ज्यादा दीये बिके।
विज्ञापन
5 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
शुभ मुहूर्त में हुई कार की खरीदारी
प्राण प्रतिष्ठा के दिन चार पहिया वाहनों का बाजार भी गर्म रहा। इस खास दिन पर कई लोगों ने गाडी खरीदी जिन्होंने पहले से बुकिंग कराई थी उन्होंने शुभ मुहूर्त में ही गाड़ी की चाबी ली। वे टीवी पर देख रहे थे कि कब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो और गाड़ी की चाबी लें।
विज्ञापन
6 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
150 रुपये में बिकी माला... फिर भी सभी लोगों को नहीं मिली
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फूल बाजार भी चमक उठा। शहर में फूल की दुकानों में सोमवार सुबह ही फूल और मालाएं समाप्त होने लगी। उसके बाद मांग के साथ कीमत भी बढ़ने लगी। दोपहर तक 20 से 30 रुपये में बिकने वाली फूल की मालाएं 100 से 150 रुपये बिकने लगी फिर भी कई लोगों को फूल नहीं मिला।
विज्ञापन
7 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
हलवाई नहीं मिलने से भंडारे के कार्यक्रम टले
प्राण प्रतिष्ठा पर भंडारा कराने के लिए लोग उत्साहित रहे। अंतिम समय में जिन लोगों ने भंडारा कराने की कोशिश क्री, उन्हें हलवाई नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम टालना पड़ा। शहर के भगत चौराहा पर रहने वाले डॉ. बीके सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ भंडारे की योजना बनाई थी, लेकिन हलवाई नहीं मिला। हालांकि, इस उपलक्ष्य में जल्द ही भंडारा किया जाएगा। इसी प्रकार रुस्तमपुर के राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भी भंडारा का कार्यक्रम टालना पड़ा।
8 of 9
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर में की पूजा, बांटे प्रसाद
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र की ओर से सोमवार को मंगला माता मंदिर बेतियाहाता में राम मंदिर की झांकी सजाकर पूजा की गई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने आरती की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जिताशु सिंह आशु, रत्नेश पांडेय, क्षेत्रीय सह संयोजक रमेंद्र प्रताप चंद, देवेंद्र पाल सूर्यवंशी, साया शंकर शुक्ला उपस्थित रहे।
राम मंदिर को लेकर गोरखपुर में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
राधा कृष्ण मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
पाम पैराडाइज, तारामंडल में श्री राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर में राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी के साथ राम दरबार भी विराजमान हैं। इस मौके पर सोसायटी की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो दोपहर से रात तक चला। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मनोज 'मिश्रा, सह यजमान संजय अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, शंकर, आलोक सिंह, आलोक मोदी, अरुण शर्मा, अरविंद के साथ सोसायटी के सभी सदस्य सम्मिलित थे। इसमें अतुल सराफ का विशेष सहयोग रहा।