लॉकडाउन की वजह से शादी टालने की चल रही थी बात।
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के पड़रौना थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा वृंदावन की रहने वाली रिंकी कुमारी की शादी 23 मई को गोरखपुर के बेलदारी टोला नौसड़ के रहने वाले अश्विनी कुमार गौड़ से तय हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी के लिए टेंट, हलवाई, कार्ड, लाइट व अन्य इंतजाम कर चुके थे, कि कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दे दिया।