फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्र का गोरखनाथ मंदिर से है पुराना नाता, बोले- 'इनकी बदौलत मिली कामयाबी'

Fri, 30 Oct 2020 09:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता संजय मिश्र और गुरु गोरक्षनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता संजय मिश्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा की। साथ ही उन्होंने वेब सीरिज की अश्लीलता पर कहा कि इसे अश्लीलता न कह करके इसे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली भाषा कह सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें संजय मिश्र की गोरखनाथ मंदिर से जुड़ी कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता संजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
बचपन में पिता के साथ आया था गोरखनाथ मंदिर
अभिनेता संजय मिश्र ने बताया कि बचपन में गोरखनाथ मंदिर आया था और अब बड़े होने पर आया हूं। उनके आशीर्वाद की मुझे जरूरत थी। कहा कि पहले और अब की फिल्मों में काफी बदलाव आए हैं। पहले की कहानियों में और अब की कहानियों में काफी बदलाव आ गया है। हिंदी और मराठी विवाद पर उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक मुद्दे हैं। हम कलाकार हैं और मुझे भी ऐसा नहीं लगा। न ही मेरे साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता संजय मिश्र। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
भोजपुरी सिनेमा को भी दिल से अपनाने की जरूरत
अभिनेता संजय मिश्र ने कहा कि यदि गोरखपुर के लोग कोई फिल्म बनाते हैं तो वह इसमें कम धनराशि में भी काम करने के लिए तैयार हैं, ताकि गोरखपुर में फिल्मों को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच मिले। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्में देखने लोग सिनेमा हाल तक नहीं जाते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को देखने लोग काफी संख्या में थिएटर जाते हैं, ऐसे में यदि भोजपुरी क्षेत्र के लोग सिनेमा हॉल में पहुंचे और फिल्मों को देखें तो भोजपुरी सिनेमा और समृद्ध हो सकता है।

4 of 5
अभिनेता संजय मिश्र। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
अभिनेता संजय मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण का फैसला करके सरकार ने सकारात्मक पहल की है। फिल्म सिटी से पूर्वांचल ही नहीं, पूरे देश के लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आएंगे और यहां की सुंदरता का देश-विदेश में प्रचार प्रसार करेंगे। फिल्म जगत के लिए पूर्वांचल का क्षेत्र नया ठिकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता संजय मिश्र। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता संजय मिश्र ने कहा कि सिनेमा समाज का आइना होता है। आइना झूठ नहीं दिखाता। वह जो समाज में हो रहा है उसे व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सिनेमा हाल जिस प्रकार बंद हो रहे हैं, उसी प्रकार सिनेप्लेक्स भी आने वाले समय में बंद हो जाएंगे और लोग मोबाइल पर फिल्में देखते नजर आएंगे। अगर हम अभी इसको लेकर सतर्क नहीं हुए तो आगे हालात और खराब हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें