भारत बंद का असर गोरखपुर जिले में सिर्फ शाहमारूफ तक ही सिमटकर रह गया है। इसके अलावा गोलघटर, रेती रोड, घंटाघर, नखास चौक की तकरीबन सभी दुकानें खुली हुई थी। एकाध दुकानें बीच बीच में कहीं बंद थी वह कोई जोर जबरदस्ती से नहीं बल्कि स्वेच्छा से।
उधर, एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सभी प्रमुख चौराहे और गलियों में पुलिस बल की एहतियातन तैनाती की थी। बुधवार की सुबह ही एसएसपी ने पुलिस वालों को दोबारा उनकी ड्यूटी याद दिलाने हुए भेजा था। वहीं अफसर भी लगातार गश्त पर रहे।
जानकारी के मुताबिक बहुजन मुक्ति मोर्चा ने भारत बंद का एलान किया था। इसे लेकर मंगलवार की रात कुछ इलाकों में नागरिका संशोधन कानून को काला कानून बताते हुए पर्चे भी बांटे गए थे। पर्चे बांटे जाने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी।
घंटाघर, नखास चौराहे पर पुलिस की सतर्कता ज्यादा दिखाई दी। यहां पर महिला सिपाहियों की भी तैनाती की गई थी। दरअसल, 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नखास पर ही विवाद हुआ था, तब पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा था।
इसे देखते हुए इस बार सभी चौराहों और गलियों में पुलिस की तैनाती तो की ही गई थी नखास और घंटाघर में विशेष सतर्कता बरती गई।
देखें आज की दिनभर की हलचल
विज्ञापन
पैडलेगंज से नौसड़ तक जाम, घंटों फंसे लोग
2 of 12
देवरिया बाईपास के पास लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुलिस लाइंस में होमगार्डों को बुलाए जाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। बुधवार की सुबह से ही पैडलेगंज से नौसड़ तक जाम में लोग फंसे रहे। पुलिस वालों को सड़कों की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए निर्देशित जरूर किया गया था मगर वह बेखबर बने रहे। जाम लंबा लग जाने के बाद दोपहर ग्यारह बजे के करीब पुलिस सक्रिय हुई और फिर 12 बजे होमगार्ड को ड्यूटी पर भेजा गया जिसके बाद आवागमन सुचारु पाया। इस दौरान तीन घंटे से अधिक तक वाहन जैसे तैसे ही जा सके।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक संस्था द्वारा बंदी का एलान किया गया। इसे देखते हुए पुलिस जिले में सतर्क थी। होमगार्ड को भी आपात स्थिति के लिए पुलिस लाइंस बुला लिया गया था। जिस वजह से शहर में कुछ ही जगहों पर होमगार्ड बचे थे। नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, रूस्तमपुर, देवरिया बाईपास पर किसी की ड्यूटी नहीं लगी थी इस वजह से सभी लोग अपने हिसाब से गाड़ी चलाने लगे और लंबा जाम लग गया। एसएसपी ने थाना पुलिस को ट्रैफिक की निगरानी को कहा था मगर उन्होंने कोई खास ध्यान नहीं दिया।
....
होमगार्ड पुलिस लाइंस में थे इस वजह से कुछ देर के लिए परेशानी हुई थी। जाम की सूचना आते ही वहां पर यातायात पुलिस को भेजकर जाम खुलवाया गया। आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
शाहमारूफ की सभी दुकानें बंद
3 of 12
बड़ी मस्जिद के पास शाहरुफ में बंद दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह बाजार खुलने से पहले ह पुलिस की मौजूदगी से व्यापारियों को सुुरक्षा का एहसास हो गया और रोज की तरह ही वह समय से अपनी दुकानें खोले। शहर का कोई ऐसा प्रमुख बाजार नहीं था, जहां की दुकानें नहीं खुली थी और गुलजार ना हो।
रेती और नखास पर एकाध दुकानें बंद दिखी मगर वह भी व्यापारियों ने खुद ही बंद किया था। शाहमारूफ की सभी दुकानें बंद थी। हालांकि व्यापारी अपने दुकानों के बाहर मौजूद थे और आने वाले ग्राहक को अगले दिन बुला रहे थे।
4 of 12
सीएए के समर्थन में हवन पूजन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गोलघर काली मंदिर के सामने CAA के समर्थन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते मां बासमती सेवा संस्थान के लोग ताकि CAA का विरोध करने वाले लोगों को सद्बुद्धि आए।
विज्ञापन
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
5 of 12
सर मांउट इंटरनेशनल स्कूल में विदाई समारोह में शामिल छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती पूजन और बारहवीं के विद्यार्थियों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने भांगड़ा, रॉक बैंड और रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मुग्ध कर दिया।
आकर्षण का केंद्र पटियाला गर्ल्स के ‘....... मेरा नखरा ए तिक्खी तलवार वरगा’, ‘लेेंबॉर्गिनी ते लांदा फिरे गेड़िया’ पर प्रस्तुत नृत्य रहा। इसके बाद ‘सेम टाइम सेम जगह’ गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने समारोह का ऊंचाई प्रदान की।
विज्ञापन
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
6 of 12
सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में शामिल छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी मस्ती में झूमते नजर आए। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य दीपिका अरोड़ा ने दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। चेयरमैन आरडी यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है वे अपने करियर के साथ साथ अच्छे संस्कारों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।
निदेशक रोहन सिंह ने कहा बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्वप्निल श्रीवास्तव, यास्मीन, मनीष यादव, प्रियंका, अनूप तिवारी, अंबिका मल्ल, सनी कश्यप, सूरज त्रिपाठी, शिवम बथवाल, अभिषेक गुप्ता, आरती उपाध्याय, प्रतिभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला छात्रों का दल, ज्ञापन सौंपा
7 of 12
कुलपति को ज्ञापन देते छात्रनेता व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया।
छात्रों ने विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने, सरकारी कार्यक्रम और आयोजनों को विवि परिसर से बाहर कराए जाने से संबंधित ज्ञापन भी कुलपति को सौंपा।
नेतृत्व कर रहे मनीष ओझा ने बताया कि नौ मार्च 2018 को उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा था। इनमें महिलाओं के सुरक्षा हेतु महिला सुरक्षा गार्ड की तैनाती, आरईटी परीक्षा का आयोजन, शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु सभी विभागों व कैंपस में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग पूरी हुई।
विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का आयोजन सकुशल किया गया। इसके बाद कुछ कारणों से छात्रसंघ चुनाव रद्द कर दिया है।
इस मौके पर छात्र अभय शाही, सुशील चंद्र ओझा, दिव्यांश त्रिपाठी, प्रखर पांडेय, विख्यात भट्ट, प्रबुद्ध पांडेय, अभिनव सिंह, धनंजय पांडेय, हंस देव यादव, अनूप गुप्ता, सूरज कुमार, शुभम कुमार, विकास प्रजापति, आशीष पांडेय, सौरभ त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
8 of 12
भाजपा कार्यालय में बैठक करते प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
बेनीगंज भाजपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्याशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ।
राष्ट्र वंदन उत्सव के अंतर्गत आयोजित हुई नृत्य प्रतियोगिताएं
9 of 12
एकल वर्ग में 40 लोगों के साथ पांच समूहों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र वंदन समिति की ओर से आयोजित राष्ट्र वंदन उत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में बुधवार को विंध्यवासिनी पार्क में एकल व समूह नृत्य की प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि राष्ट्र के महापुरुषों को नमन करने के लिए राष्ट्र वंदन उत्सव के माध्यम से जो कार्यक्रम हो रहे हैं वह सराहनीय हैं। बच्चों को स्कूली किताबों के ज्ञान के साथ-साथ साहित्य और कला का ज्ञान जब मिलता है तभी बच्चे संपूर्ण होते हैं।
समाज सेवी चैताली बनर्जी ने कहा कि कहा कि इन बच्चों की प्रतिभाओं को मेरा नमन है। कार्यक्रम को सुधा मोदी व संगीता रुंगटा ने भी संबोधित किया। दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि एकल नृत्य में 40 लोगों के साथ ही पांच समूहों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नृत्यांगना अनुश्री बनर्जी, आशा मिश्रा, दीप पांडेय, राजीव केतन, प्रेम पराया, माया गुप्ता, स्वीटी जायसवाल, मधु पोद्दार, अशोक सिंह, शशिकांत पारिख, रूपरानी, वृषाली गुप्ता, प्रीती भारती, शिखर त्रिपाठी, गौरव राय, शशिकांत पांडेय, अमित मिश्र आदि मौजूद रहे।
10 of 12
Actress Pakhi Hegde
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल अभिनेत्री पाखी हेगड़े।
11 of 12
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की बैठक में शामिल अतिथि व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आयकर आयुक्त प्रयागराज डॉ साधना शंकर, प्रधान आयकर आयुक्त गोरखपुर सुनील माथुर, नीरज कुमार, मेयर सीताराम जायसवाल,चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजीत सरिया व अन्य।
विकास भारती स्कूल में पौधरोपण करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
विकास भारती स्कूल में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. डीके सिंह ने पौधे लगाकर अभियान की शुरूआत की।
इस दौरान लाल चंदन, पीस्ता, तेजपत्ता, पारस पीपल, दालचीनी के पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ. एके पांडेय ने कहा कि विद्यालय पूरी तरह से हरित संकल्पना पर आधारित है। यहां का कैंपस क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के मिशन को पूरा करता है।