नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में विभिन्न संगठनों ने गोरखपुर में बुधवार को भारत बंद का एलान किया है। इसी कड़ी में गोरखपुर में भी बंद रखने का आह्वान किया गया। बंद के समर्थन में मंगलवार रात शहर की कोतवाली तिवारीपुर और राजघाट के मिश्रित आबादी वाले इलाके में पर्चे बांटे गए। खबर लगते ही पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर में गश्त शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 9
रेती मार्केट में खुली दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
रेती मार्केट में खुली इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें।
विज्ञापन
3 of 9
नगर निगम के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी।
4 of 9
सीएए के समर्थन में हवन पूजन करते सेवा संस्थान के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गोलघर काली मंदिर के सामने सीएए के समर्थन में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते मां बासमती सेवा संस्थान के लोग। ताकि सीएए का विरोध करने वालों को सद्बुद्धि आए।
विज्ञापन
5 of 9
गोलघर में खोली दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
गोलघर में बुधवार को एक के बाद एक दुकानें खुलने लगी।
विज्ञापन
6 of 9
सुरक्षा को लेकर गश्ती करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सड़कों पर पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों के साथ गश्ती की।
विज्ञापन
7 of 9
घंटा घर में, नखास, घोष कंपनी की खुली दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
घंटा घर मे, नखास, घोष कंपनी सभी जगह दुकानें खुली।
8 of 9
पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक निर्देश देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बंद के आह्वान के दृष्टिगत गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
भारत बंदः देवरिया में पूर्व सांसद आस मोहम्म को पत्नी के साथ पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
सीएए तथा एनआरसी के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करने जा रहे पूर्व सांसद आस मोहम्मद तथा उनकी पत्नी आसमा खातून को कोतवाली पुलिस ने घर से सुबह 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप के नेतृत्व में कोतवाली गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
राज्य सभा के पूर्व सदस्य आस मोहम्मद बुधवार को देवरिया के सुभाष चौक पर सीएए व एनआरसी के विरोध अपनी पत्नी आसमा खातून के साथ बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करने वाले थे। इसकी सूचना एक दिन पूर्व एसडीएम संजीव कुमार को दिया था। पुलिस बुधवार सुबह 9 बजे उनके घर से पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को पुलिस धारा 144 का उलंघन बता रही है। गिरफ्तारी की खबर मिलते राष्ट्रीय समानता दल के संजय दीप कुशवाहा, अनिल शर्मा चतुरान ओझा समेत कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए।
रिहाई की मांग को लेकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करने लगे। संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तरी की कड़े शब्दों में विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि जब दो लोग ही सत्याग्रह कर रहे थे तो धारा 144 का भी उल्लंघन नहीं हो रहा था। ऐसी स्थिति में किस कानून के तहत पुलिस ने पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया।
क्या इस देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी का विरोध करना संगेय अपराध है। इसका जवाब पुलिस प्रशासन को देना होगा। चेतावनी दी कि शीघ्र पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को रिहा नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी। कोतवाल अश्ननी कुमार राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली में बैठाया गया है।