फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे का कत्ल: 'पता होता तो रुखसाना का निकाह ही नहीं कराते, अब कुछ...'; दुल्हन की करतूत से परिवार शर्मिंदा

Sat, 22 Nov 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

बस्ती में दूल्हे अनीस की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुल्हन रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी थी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी। 
विज्ञापन
1 of 12
Basti Groom Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार की देर शाम रास्ता पूछने के लिए बुलाकर दो बाइक सवार हमलावरों ने युवक के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। हत्याकांड को अंजाम प्रेमी और उसके नाबालिग दोस्त ने अंजाम दिया। युवक की शादी हफ्तेभर पहले ही गोंडा जिले के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रांट के बैयनमवा पुरवा की रहने वाली युवती से हुई थी। नई नवेली दुल्हन की करतूत से परिवार के साथ ही पूरा गांव शर्मिंदा है। 
 
विज्ञापन

2 of 12
आरोपी पत्नी रुखसाना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रांट के बैयनमवा पुरवा में शुक्रवार शाम अजीब सी खामोशी थी। करीब 20 घर वाले गांव में जिसने भी रुखसाना की करतूत सुनी, वह दंग रह गया। प्रधान रमपाली यादव के प्रतिनिधि गोमती यादव ने बताया कि इस घटना से गांव के लोगों का सिर शर्म से झुक गया है। 
विज्ञापन

3 of 12
आरोपी पत्नी और मृतक दूल्हे अनीस का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रुखसाना के परिजन भी दुखी हैं। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पिता बस एक ही बात कह रहे हैं कि अगर पता होता तो रुखसाना का निकाह ही नहीं कराते। अब कुछ नहीं बचा है। 
 

4 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपको बता दें कि 13 नवंबर को बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना की शादी वेदीपुर के अनीस से हुई थी। शादी के चार दिन बाद वह अपने ननिहाल भात खाने गई थी। वहीं पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की साजिश रच डाली।
 
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी पत्नी रुखसाना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना इलाके के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि गांव के बाजार से लौट रहे अनीस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और सिर में गोली मार दी। उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 12
मृतक अनीस का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव निवासी समसुद्दीन के बेटे अनीस की शादी बीते 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के  बैयनमवा गांव में हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम अनीस किसी काम से गांव के पास की बाजार में गया हुआ था। 
 
विज्ञापन

7 of 12
मृतक अनीस का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम करीब आठ बजे वह बाजार से पैदल घर लौट रहा रहा था। अनीस घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले तक पहुंचा था कि इसी बच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े लेकिन तब तक बाइक सवार असलहा लहराते हुए भाग निकले। 

8 of 12
जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के बाद परिवार के लोग भी भागकर वारदात स्थल पर पहुंचे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। गंभीर रूप से घायल अनीस को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने के कुछ देर बार ही अनीस ने दम तोड़ दिया था। 

9 of 12
परशुरामपुर के वेदीपुर में अनीस के घर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी। मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली।

10 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना इलाके के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना इलाके के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही हत्या के समय बाइक चला रहे किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बस्ती के एसपी अभिनंदन ने बताया कि रुखसाना बुधवार को ही पति के घर से ननिहाल महुआडाबर चली गई थी। 

 

11 of 12
Basti groom Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां रिंकू के साथ साजिश रचने के बाद अगले दिन ही पति की हत्या करा दी। दरअसल, पुलिस ने घटना के बाद जैसे ही छानबीन शुरू की तो पहली नजर में ही रुखसाना संदिग्ध प्रतीत हुई। आरोपी रिंकू और रुखसाना के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
 
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
एसपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि रुखसाना का ननिहाल बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में है। महुआडाबर गांव के रिंकू कनौजिया से रुखसाना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रुखसाना के परिजनों ने उसकी शादी अनीस से करा दी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। एसपी ने बताया कि शादी के बाद रुखसाना और रिंकू ने अनीस को रास्ते से हटाकर साथ रहने की साजिश रची थी। रुखसाना और रिंकू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाल अपचारी को संरक्षण गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें