फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गोरखपुर में बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, जानिए कब आएगा इसका परिणाम

Fri, 09 Oct 2020 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बार एसोसिएशन चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिविल न्यायालय, बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने बारी-बारी से मतदान किया। 
विज्ञापन

2 of 5
बार एसोसिएशन चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
मतदान के बाद से ही मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले अध्यक्ष व मंत्री के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित होंगे। दूसरे पदों के लिए मतगणना दस अक्तूबर को कराई जाएगी। बता दें कि इस चुनाव में 93 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव में 2392 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
बार एसोसिएशन चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बार एसोसिएशन के चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इस वर्ष मतदान के लिए सर्विस ऑफ प्रैक्टिस (एसओपी) साथ लेकर आना अनिवार्य किया था।

4 of 5
बार एसोसिएशन चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
मतदाताओं के पास मूल सीओपी कार्ड नहीं होने की स्थिति में यूपी बार काउंसिल की वेबसाइट से सीओपी जारी होने के प्रमाण की फोटोकॉपी, प्रिंट आउट के साथ बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार एसोसिएशन चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, एसओपी कार्ड की मदद से गलत तरीके से मतदान पर अंकुश लगाया गया था, क्योंकि जो अधिवक्ता अदालत परिसर में कभी-कभी ही दिखते हैं या अदालत से लगभग पूरा वर्ष दूर रहते हैं, वे एसओपी कार्ड नहीं होने से मतदान नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें