फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की खुशियों को बढ़ा रहे हैं बैंकों के 'बोनांजा ऑफर', यहां खाली हाथ आइए, वाहन लेकर जाइए

Tue, 03 Nov 2020 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
अगर इस त्योहार आप कोई भी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो तकरीबन सभी बैंक आपके लिए बांहें फैलाए खड़े हैं। विभिन्न प्रकार के बोनांजा ऑफर के जरिए बैंक आपको इन खुशियों को ‘खरीदने’ में मददगार बनने को तैयार बैठे हैं। बस नाम मात्र का डाउन पेमेंट करके आप अपने घर अपनी गाड़ी ले जा सकते हैं। ‘खाली हाथ आइए और वाहन लेकर जाइए।’

 
विज्ञापन

2 of 6
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : अमर उजाला।
त्योहारी सीजन को देखते हुए देश के कई प्रमुख बैंक लोगों को खास ऑफर दे रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा इस त्योहारी सीजन में खास ऑफर दे रहे हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को होम और कार लोन पर विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। हम आपको इन ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इनका लाभ ले सकें।

बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिवल ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से होम और कार लोन पर खास छूट दी जा रही है। ‘बड़ौदा होम लोन’ और ‘बड़ौदा कार लोन ’ की मौजूदा ब्याज दरों पर बैंक 0.25 फीसदी की छूट उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बैंक प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जा रही है। इस ऑफर का लाभ लोन को बैंक में ट्रांसफर करने पर भी उठाया जा सकेगा। होम लोन पर ब्याज 6.85 प्रतिशत और वाहन लोन में ब्याज दर 7.10 वार्षिक की दर से देना होगा। हालांकि सीआईबीआईएल (सीबिल) स्कोर के अनुसार इसमें कुछ परिवर्तन संभव है। पूरे त्योहार के दौरान यह ऑफर उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

3 of 6
पंजाब नेशनल बैंक। - फोटो : PNB
31 दिसंबर तक उठा सकते हैं पीएनबी के बोनांजा ऑफर का लाभ
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत बैंक अपने कुछ बड़े रिटेल प्रोडक्ट जैसे कि होम लोन, कार लोन आदि पर सभी तरह के अपफ्रंट, प्रोसेसिंग चार्ज और डॉक्यूमेंट चार्ज नहीं ले रहा है। जिन्होंने होम लोन लिया हुआ है और अगर वो कार लोन लेना चाहते हैं तो मात्र 7.30 प्रतिशत की दर से लोन मिल जाएगा। ग्राहक इस ऑफर का फायदा शाखाओं या डिजिटल चैनल के जरिए 31 दिसंबर 2020 तक ले सकते हैं। इसके अलावा डिफेंस, पैरा मिलिट्री और राज्य पुलिसकर्मियों के लिए भी रियायती दर पर लोन उपलब्ध हैं। उन्हें मात्र 7.30 प्रतिशत की दर से लोन पर ब्याज देना होगा।
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
योनो एप से लोन लेने पर फेस्टिव सीजन में मिलेगी विशेष छूट
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन, कार, गोल्ड और पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी माफ करने का निर्णय लिया है। यानी अगर आप घर खरीद रहे हैं तो आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। आवास लोन पर ब्याज दर 6.95 प्रतिशत और वाहन लोन पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत देना होगा। 30 लाख से एक करोड़ तक के ऋण राशि पर 0.10 प्रतिशत की विशेष छूट और योनो से आवेदन करने पर 0.05 प्रतिशत की छूट यानी कुल 0.15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं अगर कोई ग्राहक योनो एप से लोन अप्लाई करता है तो और उनकी सीआईबीआईएल रेटिंग होने पर 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट यानी मिलेगी यानी उसे केवल सात प्रतिशत की दर से ब्याल देना होगा लगेगा। आवास ऋण का फायदा 31 दिसंबर तक और वाहन ऋण ऑफर का फायदा 31 जनवरी तक उठाया जा सकता है।


 
विज्ञापन

5 of 6
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank
सेंट्रल बैंक 31 दिसंबर तक दे रहा है फेस्टिवल ऑफर
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी त्योहार के मौसम में ग्राहकों को उनके सपनों को हकीकत बनाने में सहयोगी बनने को तैयार है। त्योहार के इस मौसम में बैंकों द्वारा विशेष प्रकार की छूट दी जा रही है। घर, कार आदि का लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस से लेकर ब्याज दर में बैंक द्वारा काफी राहत दी जा रही है। जहां होम लोन, कार लोन आदि के लिए कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। वहीं सभी तरह के लोन के लिए ब्याज दर में कुछ छूट दी जा रही है। वाहन लोन के लिए 7.25 प्रतिशत से लेकर 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज चुकाना होगा। वहीं हाउसिंग लोन के लिए 6.85 प्रतिशत से 7.35 प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया गया है। इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर तक उठाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूनियन बैंक - फोटो : PTI
महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को यूनियन बैंक दे रहा है विशेष छूट
यूनियन बैंक के डीजीएम भोला प्रसाद ने बताया कि  यूनियन बैंक भी इस त्योहार के सीजन में ग्राहकों के लिए सौगात लेकर आया है। कार लोन से लेकर होम लोन तक के लिए विभिन्न प्रकार की छूट दी जा रही है। हाउसिंग लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर दी गई है। वहीं अगर कोई महिला हाउसिंग लोन लेती है तो उन्हें त्योहार के इस सीजन में ब्याज में विशेष छूट दी जा रही है। जहां होम लेन दर 7 से 7.10 निर्धारित किया गया है। वहीं अगर कोई महिला यह लोन लेती हैं तो उन्हें मात्र 6.95 से 7.05 प्रतिशत दर पर लोन मिल जाएगा। वाहन लोन के लिए भी प्रोसेसिंग फीस में शत प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके लिए ब्याज दर 7.40 से 7.50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। वहीं अगर कोई सरकारी कर्मचारी वाहन लोन लेता है तो उसे मात्र 7.15 से 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें