उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मनचाही बाइक नहीं मिलने से नाराज दूल्हा गुरुवार की रात में जयमाल के बाद बगैर शादी के ही बरातियों के साथ वापस लौट गया। रात में कई बार लड़की पक्ष के लोगों ने मान-मनौव्वल का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। सुबह लड़की के पिता ने हाटा कोतवाली पुलिस की मदद ली तो दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पंचायत कराई गई। दोपहर बाद मंदिर में शादी की रस्म पूरी कराई गई। कन्या पक्ष जहां बाइक को लेकर बात बिगड़ने की बात कह रहा है तो वर पक्ष कम गहने लाने को लेकर कहासुनी की बात कह रहा है।
घटना हाटा कोतवाली के ढाढ़ा मोहल्ले की है। गुरुवार की रात में हाटा नगर पालिका के ढाढ़ा मोहल्ले में बजरंगी प्रसाद की बेटी गिरजा की शादी के लिए गोरखपुर जनपद के सरदार नगर से बड़ी धूमधाम से बरात आई थी। जलपान के बाद जयमाल का कार्यक्रम हो चुका था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...