फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए 'अमर उजाला फाउंडेशन' ने बढ़ाया हाथ, इन लोगों ने भी की मदद

Sun, 05 Apr 2020 10:45 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और लॉकडाउन के बीच ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रहा है। फाउंडेशन ने शनिवार को अलग-अलग संस्थान व संगठनों के साथ मिलकर कोरोना फाइटर्स की भूख, प्यास मिटाई। हर चौराहा, मोहल्लों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों व होमगार्ड को भोजन कराया। नगर निगम परिसर में एकत्रित सफाई कर्मचारियों को भी भोजन कराया, जो लगातार 70 वार्डों की सफाई में लगे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
होटल रेडिसन ब्लू: पुलिसकर्मियों को कराया भोजन
होटल रेडिसन ब्लू के सहयोग से पुलिसकर्मियों और होमगार्ड को भोजन बांटा गया। अमर उजाला फाउंडेशन की वैन मोहद्दीपुर से निकली, फिर कौवाबाग पुलिस चौकी पहुंची। एक-एक करके पुलिसकर्मियों को भोजन के पैकेट दिए गए। होटल रेडिसन के महाप्रबंधक आकाश राय सहगल और डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग अभिषेक सिंह की पहल पर रेडिशन ब्लू की टीम करुणेश मिश्रा, शांतनु सरकार और तेज प्रताप ने शिद्दत से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
एक नई आशा संस्था: नगर निगम के सफाईकर्मियों को मिले भोजन के पैकेट
एक नई आशा संस्था और एसएस एकेडमी की ओर से भी जरूरतमंदों की मदद की गई। भोजन बनवाकर 150 पैकेट दिए गए, जिनका वितरण अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने सुनिश्चित किया। नगर निगम के सफाईकर्मियों को भोजन कराया गया।

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, संस्थापक आशीष छापड़िया, मीडिया प्रभारी कनकहरि अग्रवाल, मनीष केडिया, विनीत अग्रवाल, रिधि केडिया, डॉ. निशि अग्रवाल और सीमा छापड़िया की ओर से कई दिनों से खाना बनवाकर जरूरतमंदों को मुहैया कराया जा रहा है। मीडिया प्रभारी कनकहरि अग्रवाल का कहना है कि अब भोजन का पैकेट बढ़ा दिया गया है। पहले पांच सौ लोगों का खाना बन रहा था। अब संख्या एक हजार से ज्यादा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
सेवा भारती सामाजिक आयाम: जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी
सेवा भारती सामाजिक आयाम और अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम भी जारी रही। शनिवार को फाउंडेशन की वैन से आयाम के संपर्क प्रमुख योगेश पांडेय सुरहिया टोला, कांशीराम कॉलोनी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में गए और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। यह मुहिम लॉकडाउन के पहले दिन से चल रही है। जिस दिन लॉकडाउन खत्म होगा, उस दिन तक जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें